जॉब्स

Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल हुआ जारी, कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

bihar police constable recruitment schedule : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 15 दिसंबर से परीक्षा कराई जाएगी साथ ही 25 नवंबर से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

bihar police constable bharti

Bihar Constable Bharti Schedule: बिहार पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने पीईटी टेस्ट (Bihar PET Test) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 15 दिसंबर से परीक्षा कराई जाएगी साथ ही 25 नवंबर से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? (Bihar Police Constable Admit Card 2025)

बताते चलें कि जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से 25 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च 2025 में जारी किया गया था। इस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तकरीबन 16.73 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

कितने अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा? ( Bihar Police Constable Exam Candidates)

इसके बाद जुलाई-अगस्त में Bihar Police Constable Exam 2025 आयोजित कराए गए थे। परीक्षा 6 चरणों में आयोजित हुई थी, जिसमें 13.30 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से 99,690 कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए पास किया गया था। ये अभ्यर्थी बेसब्री से फिजिकल टेस्ट के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (Bihar Police constable PET admit card 2025)

फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 25 नवंबर को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड पर फिजिकल टेस्ट की तारीख, समय और एग्जाम हॉल की जानकारी दी जाएगी। एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। फिजिकल टेस्ट के दिन ही डॉक्यूमेंट वेरिफेकिशन भी किया जाएगा।

    Kusum Bhatt
    कुसुम भट्टauthor

    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

    और पढ़ें
    End of Article