BPSSSC SI Recruitment: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और केंद्रीय चयन पर्षद में 25,847 पदों की वेकेंसी पर बहाली की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। इस भर्ती में सबसे ज्यादा 838 पद बिहार पुलिस में सिपाही के हैं। बिहार पुलिस में सिपाही के 19 हजार 838 पदों के लिए इसी साल मार्च में वेकेंसी निकली थी। केंद्रीय चयन पार्षद के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा दिसंबर के महीने से होगी। सूचना पार्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
BPSSC Exam
बिहार पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए 16.73 लाख से भी ज्यादा आवेदन आए थे। लिखित परीक्षा जुलाई-अगस्त महीने के छह चरणों में हुई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर ही 99 हजार 690 अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया गया है। ये परीक्षा दिसंबर के महीने में ली जाएगी। इसकी तारीख, समय और स्थान सूचना पार्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों के लिए पास होना अनिवार्य होगा।
इन पदों पर होनी है नियुक्ति...
बिहार पुलिस सिपाही के लिए 19838 पद, कक्षपाल, परिवहन सिपाही और मद्य निषेध सिपाही के 4128 पद, पुलिस दारोगा के 1799 पद, प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33, सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद और वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 24 पदों पर नियुक्ति होनी है। चयन पर्षद के मुताबिक कारा विभाग में कक्षपाल, परिवहन विभाग में चलंत दस्ता और मद्य निषेध सिपारी के 4128 पदों के लिए 6 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।
बताते चलें कि अभी आवेदन पत्रों की स्क्रूटिनी चल रही है। इसके बाद ही लिखित परीक्षा होगी। सीधी भर्ती वाले कक्षपाल, मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही के लिए लिखित परीक्षा सिर्फ शारीरिक दक्षता परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन के लिए क्वालिफाईंग होगीी।
