लाइफस्टाइल

Jhumka Patola गाने में शरवरी ने कौन से स्टाइल का लहंगा पहना है, किस स्टाइल के हैं ईयर रिंंग्स - कितने बजट में खरीद सकती हैं आप

Jhumka Patola गाने में शरवरी का ऑरेंज फ्लेयर्ड लहंगा, नीला एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा और बड़े ट्रेडिशनल झुमके बेहद आकर्षक हैं। जानिए इस आउटफिट की खासियत, ज्वेलरी का स्टाइल और कितने बजट में आप ऐसा खूबसूरत लुक अपना सकती हैं।

Image

Jhumka Patola Song Sharvari Wagh

Jhumka Patola Song Sharvari: शादी हो या कोई खास फंक्शन, लड़कियों के लिए लहंगे और झुमकों का कॉम्बिनेशन कभी पुराना नहीं होता। खासकर जब बात ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ने की हो, तो बॉलीवुड का फैशन हमेशा कुछ नया आइडिया दे जाता है। इन दिनों शरवरी का 'Jhumka Patola' गाने वाला लुक भी इसी वजह से ध्यान खींच रहा है। रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल कढ़ाईदार लहंगे, खूबसूरत दुपट्टे और बड़े ट्रेडिशनल झुमकों में उनका अंदाज बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है।

शरवरी का ये लेटेस्ट लुक इस शादी सीजन में रिक्रिएट करने के लिए एकदम ही बेस्ट है। बिना लाखों रुपये खर्च करे आप भी ये लेटेस्ट लुक तैयार कर सकती हैं। इस लुक में शरवरी ने डिजाइनर गजल गुप्ता का बनाया हुआ लहंगा पहना है। पटोला डिजाइन के लहंगा, चोली के साथ दुपट्टा का ये लुक बेहद प्यारा लग रहा है। न केवल आउटफिट बल्कि इस ट्रेडिशनल और रिफ्रेशिंग लुक में शरवरी की ज्वेलरी भी कमाल लग रही है।

शरवरी ने कौनसे स्टाइल का लहंगा पहना है

Jhumka Patola Song Sharvari Lehenga

Jhumka Patola Song Sharvari Lehenga

ट्रेंडी झुमका पटोला गाने में शरवरी ने ऑरेंज और पीच शेड का घेरदार लहंगा पहना है। इस पर सुनहरे रंग की फूलों वाली कढ़ाई दिखाई दे रही है। लहंगे का फ्लेयर्ड डिजाइन इसे खूबसूरत वॉल्यूम दे रहा है। इसका हाई-वेस्ट पैटर्न और चौड़ा घेरा ट्रेडिशनल फेस्टिव लुक को और निखार रहा है। लहंगा बनारसी ब्रोकेड लुक दे रहा है, जिसका वाइब्रेंट कलर की वेडिंग सीजन सुपरहिट है। इस तरह के लहंगे आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

Patola Dupatta

Patola Dupatta

नारंगी कलर के लहंगा के साथ इस लुक में शरवरी ने मल्टीकलर कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना है। इसमें लाल, हरे और सुनहरे रंगों की बारीक डिटेलिंग की गई है। इसकी खासियत इसका चौड़ा नेकलाइन और छोटी स्लीव्स हैं। ऐसा ब्लाउज प्लेन लहंगे को भी डिजाइनर जैसा लुक दे सकता है। स्लीव्स पर खास स्टोन लटकन का वर्क किया हुआ है, शरवरी का ट्रेडिशनल गुजराती पैटर्न का ब्लाउज बहुत ही क्लासिक लग रहा है।

पटोला ने लगाए चार चांद

ये प्रेम मोल लिया फिल्म के झुमका पटोला गाने में शरवरी ने ये सुंदर सा लहंगा पहना है। लहंगा और ब्लाउज के साथ उन्होने खास ट्रेडिशनल गुजराती पटोला वर्क वाला दुपट्टा प्लीट्स के साथ साड़ी जैसे ड्रेप किया हुआ है। नारंगी लहंगे के साथ मल्टीकलर ब्लाउज और बैंगनी रंग के दुपट्टा का क्लासिक कंट्रास्ट एकदम शानदार लग रहा है।

इस पर लाल और गोल्डन रंग की भारी बॉर्डर एम्ब्रॉयडरी की गई है। कंट्रास्ट रंगों का यह मेल पूरे आउटफिट को अलग ही चमक दे रहा है। ओरिजिनल पटोला दुपट्टा आपको 4-7 हजार की कीमत में मिल जाएंगे।

ज्वेलरी भी रही खास

शरवरी ने बड़े साइज के ट्रेडिशनल चांदबाली और झुमका स्टाइल से मिलते-जुलते स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं। इनमें गोलाकार डिजाइन और बारीक जालीदार डिटेलिंग दिखाई देती है। उनके साथ छोटा नेकलेस भी है, जो हैवी ईयररिंग्स के साथ अच्छा संतुलन बनाता है। ऐसे आर्टिफिशियल झुमके आपको लगभग 300 से 1,500 रुपये में मिल सकते हैं।

इस लुक में हाथों में रंगीन चूड़ियां पहनी गई हैं, जो लहंगे के रंगों से मेल खाती हैं। मेकअप हल्का और ग्लोइंग रखा गया है। खुले वेवी बाल और छोटी बिंदी उनके पारंपरिक अंदाज को पूरा करते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article