एजुकेशन

UPSSSC Pet Final Answer Key: यूपीएसएसएससी ने जारी की PET परीक्षा की फाइनल आंसर की, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

UPSSSC PET Final Answer Key: 6 और 7 सितंबर को परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। इसके बाद 11 सितंबर को अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक भी दिया गया था। अब आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) की आंसर की जारी कर दी है।

Image

UPSSSC Pet Final Answer Key 2025

UPSSSC Pet Final Answer Key out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET Answer Key) की आंसर की जारी कर दी है। 6 और 7 सितंबर को 48 जिलों के 1479 परीक्षा केंद्रो पर चार पालियों में एग्जाम कराए गए थे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी आंसर की जारी होने के बाद वेबसाइट upsssc.gov.in से ही शिफ्ट-वाइज पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी PET परीक्षा? UPSSSC PET Exam Date 2025

बताते चलें कि 6 और 7 सितंबर को परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। इसके बाद 11 सितंबर को अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक भी दिया गया था। अब अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के बाद संशोधित उत्तर कुंजी तैयार की गई है। आयोग ने साफ किया है कि संशोधित उत्तर कुंजी को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है और अभ्यर्थी इसे अच्छी तरह से चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

फाइनल आंसर की हुई जारी: UP PET Final Answer Key 2025 Out

UPSSSC ने UP PET Final Answer Key 2025 जारी कर दी है और उम्मीदवार अपनी शिफ्ट वाइज फाइनल आंसर की का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पहली और दूसरी शिफ्ट UPSSSC PET Final Answer Key 2025 के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

कितने अभ्यर्थियों ने दिया था PET एग्जाम? How many candidates applied for PET 2025?

बताते चलें कि इस बार 19,41,993 अभ्यर्थियों ने PET (Preliminary Eligibility Test) एग्जाम दिया है। कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या 25.31 लाख थी और परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा छोड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 5.90 लाख थी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article