जॉब्स

BFUHS Staff Nurse Recruitment 2024: स्टाफ नर्स की बंपर वैकेंसी, यहां करें आवेदन, जानें कितनी होगी सैलरी

BFUHS Staff Nurse Recruitment 2024: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंस (BFUHS) की तरफ से स्टाफ नर्स के खाली पदों पर भर्तियां होनी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 120 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है।

Image

स्टाफ नर्स के पद पर बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

BFUHS Staff Nurse Recruitment 2024: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंस (BFUHS) की तरफ से स्टाफ नर्स के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 120 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाना होगा।

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंस (BFUHS) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

BFUHS Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर BFUHS Staff Nurse Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स भरकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी की खास बात यह है कि BFUHS की तरफ से खाली पदों की संख्या यूनिवर्सिटी किसी भी स्टेज में बढ़ा और घटा सकती है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष तक पंजाबी की पढ़ाई किया होना भी जरूरी है। आवेदकों की उम्र की बात करें तो स्टाफ नर्स के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी उम्र 01 जनवरी 2024 को अधिकतम 37 साल होनी चाहिए।उम्मीदवारों का पंजाब नर्सेस काउंसिल चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। इन पदों पर काम का अनुभव रखने वाले या बीएससी नर्सिंग करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article