जॉब्स

BEL Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

BEL Apprentice Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नवंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BEL Recruitment 2024

BEL Apprentice Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

BEL Apprentice Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 90 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मकैनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड के 30 पद, कम्प्यूटर साइंस ट्रेड के 20 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के 30 पद और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड के 10 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12500 रुपये महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

BEL Apprentice Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रे़ड में डिप्लोमा होना चाहिए।

How to apply for BEL Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: कब व कैसे होगी बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

BEL Apprentice Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन

डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नवंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article