जॉब्स

Amritsar District Court Recruitment 2025: अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने क्लर्क के 60 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Amritsar District Court Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने क्लर्क के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक amritsar.dcourts.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 नवंबर को लिक एक्टिव कर दिया गया था।

Image

Amritsar District Court Recruitment 2025: अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने क्लर्क के 60 पदों पर निकाली वैकेंसी

Amritsar District Court Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Amritsar District Court Recruitment 2025) खबर है। अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने क्लर्क के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक amritsar.dcourts.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 नवंबर को लिक एक्टिव कर दिया (Amritsar District Court Recruitment) गया था। आवेदन की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 है। यहां आप अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट क्लर्क के पदों पर भर्तती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Amritsar District Court Recruitment 2025 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के इस पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 10वीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई की हो। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेशन्स में अनुभव जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होना चाहिए। इसके अलावा यहां पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

Amritsar District Court Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले amritsar.dcourts.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Amritsar District Court Clerk Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

Amritsar District Court Clerk Selection Process: यहां देखें एग्जाम पैटर्न

अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटन परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां जनरल नॉलेज, इंग्लिश कंपोजिशन से सवाल पूछे जाएंगे। यहां क्वालीफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशथ निर्धारित किया गया है।

Amritsar District Court Clerk Salary: सैलरी

अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट क्लर्क के सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारं को 29,200 रुपये सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article