जॉब्स

Allahabad HC Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 3306 पदों पर वैकेंसी, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

Allahabad High Court Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3306 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसै में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं वो Allahabad HC की ऑफिशियल वेबसाइट- allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।

Image

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

Allahabad High Court Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3306 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसै में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं वो Allahabad HC की ऑफिशियल वेबसाइट- allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन करें।

Allahabad HC Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Allahabad High Court Group C & D Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब Registration के लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Allahabad HC Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

इलाहाबाद हाईकोर्ट की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी को 950 रुपये, EWS को 850 रुपये और SC-ST को 750 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, ग्रुप डी कैटेगरी के पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी को 800 रुपये और EWS को 700 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी 600 में आवेदन कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article