AIIMS Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS Recruitment 2023) खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स मंगलागिरि ने अपने यहां पर सीनियर रेजिडेंट व सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (AIIMS Senior Resident Recruitment 2023) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभियान संगठन के 49 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के डायरेक्ट किया जाएगा। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsmangalaguru.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एम्स के इन पदों पर आवेदन के लिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
AIIMS Senior Resident Vacancy: आवेदन के लिए पात्रता
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 45 वर्ष से कम होना चाहिए।- कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsmangalaguru.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS Recruitment 2023 For Resident/Senior Demonstartor लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर कर रख लें।
