जॉब्स

AFMS Medical Officer Recruitment 2024: भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

AFMS Medical Officer Recruitment 2024: आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर 16 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

AFMS Medical Officer Recruitment 2024

AFMS Medical Officer Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युावओं के लिए अच्छी खबर है। आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर 16 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त निर्धारित की गई है।

Indian Army Medical Officer Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के कुल 450 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 112 पद और पुरुषों के लिए 338 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू, फिजिकल और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि इंटरव्यू का आयोजन 28 अगस्त 2024 से किया जाएगा। वहीं, एडमिट काड इंटरव्यू से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।

AFMS Medical Officer Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मेडिकल काउंसिल/एनबीई/एससीआई में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा 31 दिसंबर 2024 को एमबीबीएस डिग्री धारकों की आयु 30 साल और पीजी डिग्री धारकों की 35 साल से कम होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for AFMS MO Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

AFMS MO Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई से 4 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article