शहर

Delhi AQI Today: दिल्ली में फिर घुटने लगा दम! AQI 329 'बहुत खराब' श्रेणी में, चांदनी चौक और AIIMS में हालात 'गंभीर'

दिल्ली-NCR में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया। चांदनी चौक में 428 और एम्स में 404 AQI दर्ज हुआ, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार पूरी दिल्ली का औसत AQI 329 रहा।

Image

दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हवा की गुणवत्ता में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खिसककर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया। रविवार सुबह 8:05 बजे तक पूरी दिल्ली का औसतन AQI 329 दर्ज किया गया, जिसने शहर की कुल हवा को 'बहुत खराब' श्रेणी में ला खड़ा किया है।

चांदनी चौक और AIIMS में सांस लेना हुआ दुश्वार

सीपीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में वायु प्रदूषण सबसे खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया। सुबह चांदनी चौक का AQI 428 तक पहुंच गया, जो बेहद चिंताजनक और 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इसी तरह, दक्षिण दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के आसपास सुबह 7:05 बजे AQI 404 दर्ज किया गया। एम्स के आसपास की हवा भी 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI की स्थिति

राजधानी के अन्य मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई। सिरीफोर्ट में AQI 405 दर्ज हुआ, जो 'गंभीर' श्रेणी में है। सीआरआरआई मथुरा रोड पर 394, छावला में 390, राष्ट्रमंडल खेल परिसर (कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में 376, आया नगर में 377, पंजाबी बाग में 375, पूसा (IITM) में 368, जेएनयू में 367 और एनएसयूटी जाफरपुर में 361 AQI दर्ज किया गया। यह सभी इलाके 'बहुत खराब' श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी-3) पर AQI 345, शादीपुर में 343, इग्नू-मैदान गढ़ी में 341, घुम्मनहेड़ा में 327, टॉकटोरा गार्डन में 318, नांगलोई और झरोदा कलां में 312-312 तथा कराला में 309 AQI रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बुराड़ी में 306 और बदरपुर में 305 AQI रहा। कनॉट प्लेस और मंदिर मार्ग में सुबह 6:50 से 7:00 बजे के बीच AQI 300 दर्ज किया गया। वहीं, टिकरी कलां में 293, मैदान गढ़ी में 290, पूसा (DPCC) में 271, एनएसआईटी द्वारका में 271 और वसुंधरा एनक्लेव में 242 AQI रहा, जिन्हें 'खराब' (Poor) श्रेणी में रखा गया है।

क्या कहते हैं CPCB के मानक?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को 'अच्छा' (Good) माना जाता है। 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक' (Satisfactory), 101 से 200 के बीच 'मध्यम' (Moderate), 201 से 300 के बीच 'खराब' (Poor), 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' (Very Poor) और 401 से 500 के बीच AQI को 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article