AFCAT Admit Card 2024 Release Date: एयर फोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। जिन छात्रों ने इस साल एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए फॉर्म भरा था, उनके लिए 24 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद इसे afcat.cdac.in पर से AFCAT Admit Card 2024 Download किया जा सकेगा। जानें कब है परीक्षा व कैसे डाउनलोड करें AFCAT Admit Card
भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए AFCAT परीक्षा पास करना जरूरी होता है।
AFCAT Exam 2024 Date, कब है परीक्षा
इस परीक्षा का आयोजन 09 अगस्त, 10 अगस्त और 11 अगस्त 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी afcat.cdac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका तरीका यहां दिया गया है।
AFCAT Admit Card 2024 How to Download
- AFCAT Official Website afcat.cdac.in पर जाएं।
- "Candidate's Login" लिंक पर क्लिक करें और 02/2024 चुनें।
- अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- AFCAT Admit Card 2024 Download Link बटन पर क्लिक करें।
- अपना विवरण दर्ज करें।
- AFCAT Admit Card 2024 Download करें।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को पास कर लेने के बाद एएफएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट देना होगा।
