Hot Chicken 65 Recipe: पार्टी को मजेदार बनाने के लिए जरूर बनाएं चिकन 65, पढ़ें पूरी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2021, 05:59 PM IST

Chicken 65 Recipe in hindi: चिकन 65 को बनाकर आप पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं। इसे आप कई तरीके से बना सकते हैं...

Hot Chicken 65 Recipe: पार्टी को मजेदार बनाने के लिए जरूर बनाएं चिकन 65, पढ़ें पूरी रेसिपी

चिकन 65 नॉनवेज खाने वालों के लिए बहुत ही अच्छा खाना है। इसे आप कई तरीके से बना सकते हैं। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। न्यू ईयर आने वाला है, अगर आपने कुछ पार्टी में नया बनाने का प्लान किया है, अगर हां तो इसे भी जरूर बनाएं। यकीन मानिए यह खाना आप की पार्टी के शान को दुगना बढ़ा देगा। यहां आप देख सकते है, चिकन 65 बनाने का आसान तरीका।


चिकन 65 बनाने की सामग्री

  • - 300 ग्राम बोनलेस चिकन 
  • - 2 टेबलस्पून लेमन जूस
  • - नमक (स्वादानुसार) 
  • - 1 टेबलस्पून पिसा अदरक 
  • -1 टेबलस्पून पिसा हुआ लहसुन
  • - 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • - 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • - 3/4 टेबलस्पून जीरा पाउडर
  • - 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
  • - 1 टेबलस्पून चावल का आटा
  • - तेल (फ्राई करने के लिए) तेल
  • - 3 टेबलस्पून मैदा
  • - 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • - 7-8 करी पत्ता 
  • - हरा धनिया (सजाने के लिए) 

चिकन 65 बनाने की विधि

  1. - चिकन 65 बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बोनलेस चिकन रख लें।
  2. - अब उसमें नींबू का रस, नमक, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काला मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, और दही डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें।
  3. - जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो दूसरी तरफ एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक और चावल का आटा डालकर मिलाएं।
  4. - जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो उस पेस्ट में चिकेन को लगाकर रोल करें।
  5. - अब एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें।
  6. - जब तेल गर्म हो जाए, तो चिकन फ्राई करें।
  7. - अब फिर से एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  8. - जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का भुनें।
  9. - जब सारी चीजें हल्की भुन जाए, तो उसमें चिकन 65 को डाल दें।
  10. - बाद में एक बर्तन में निकाल कर गर्म-गर्म सर्व करें।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!