Bajre ki roti kaise banaye: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं बाजरे की रोटी, नोट करें रेस‍िपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 09:03 PM IST

Bajre ki roti kaise banaye: पंजाब, हर‍ियाणा और राजस्थान में बाजरे की रोटी लोग बड़ी चाव के साथ खाते हैं। ठंड के दिनों में बाजरे की रोटी खाने से शरीर गर्म रहता है। देखें इसे बनाने का तरीका।

Bajre ki roti kaise banaye: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं बाजरे की रोटी, नोट करें रेस‍िपी

Bajre ki roti kaise banaye: भारत के अधिकांश घरों में गेहूं के आटा से रोटियां बनाई जाती है। लेकिन पंजाब और राजस्थान में लोग गेहूं की जगह बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बाजरा न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता हैं। ठंड के दिनों में तो लोग बाजरे की रोटी खूब खाते हैं। ऐसा कहा ऐसा कहा जाता है कि बाजरा शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। ठंड का मौसम आ चुका है। ऐसे मौसम में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बाजरे की रोटी आपको फायदा देगी। जानें बाजरे की रोटी बनाने की विधि।

बाजरे की रोटी बनाने की आवश्यक सामग्री 

  • बाजरे का आटा 
  • घी
  • गर्म पानी (आटा गूंथने के लिए)

Winter Special Recipes: ठंड के मौसम का स्‍पेशल दूध

बाजरे की रोटी बनाने की विधि

  1. बाजरे की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में बाजरे के आटे को रख लें। अब एक तरफ एक पैन में पानी डालकर उसे गैस पर हल्का गुनगुना कर लें।
  2. जब पानी गुनगुना हो जाए, तो उसे गैस से उतार लें। अब उस गुनगुने पानी से आटा गूंथना शुरू करें।
  3. जब आटा अच्छी तरह से गुंथ जाए, तो उसे ढक कर थोड़ी देर छोड़ दे। ध्यान रखें कि आटा हल्का नरम होना चाहिए। नरम आटे की रोटियां काफी खिली-खिली बनती हैं।
  4. थोड़ी देर बाद गूंथे गए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। अब उस लोई को हथेली पर रखकर हल्के हाथों से दबाएं। ठीक उसी प्रकार जैसे मक्के की रोटी बनाई जाती है। 
  5. बेलन का इस्तेमाल ना करें वरना रोटी टूट सकती है। जब लोई रोटी के आकार की बन जाए, तो उसे एक तरफ रखते जाएं।
  6. अब गैस पर तवा रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए, तो उस पर बनाई गई रोटी को डालकर सेकें।
  7.  जब एक तरफ रोटी पक जाए, तो दूसरी तरफ भी उसे पकाएं। उतारने से पहले उस पर हल्का घी लगा दें। आप चाहे तो रोटी बनाने के बाद घी लगा सकते हैं।

जब सारी रोटियां बनकर तैयार हो जाए, तो एक प्लेट में उड़द की दाल या सफेद मक्खन और गुड़ के साथ बाजरे की रोटी को सर्व करें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!