राशिफल

Weekly Rashifal 6 October To 12 October 2024: आने वाला सप्ताह होगा इन चार राशियों के लिए खास, मां की कृपा से बनेगा सारा काम

Weekly Rashifal 6 October To 12 October 2024 (साप्ताहिक राशिफल ): आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक का सारा काम पूरा होगा। वहीं मिथन राशि के जातक बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Image

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal 6 October To 12 October 2024 (साप्ताहिक राशिफल ): आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक को राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक को छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कन्या राशि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मीन राशि के जातक को राशि स्वामी गुरु अब जॉब के लिए अनुकूल हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

मेष

इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरुवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष

इस सप्ताह ज़मीन या मकान क्रय करने की सम्भावना है। बुधवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व आईटी जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मूंग का दान करें।

मिथुन

बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। सफेद व नीला रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बुधवार को उड़द व गुड़ का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

कर्क

मंगलवार के बाद चन्द्रमा व गुरु अनुकूल रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

सिंह

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शुभ रहेंगे। गुरु व शुक्र इस सप्ताह मीडिया,आईटी व एजुकेशन जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र गोचर सोमवार से राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।

कन्या

जॉब से खुश रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन यात्रा में रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला

शुक्र व बुध व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर एजुकेशन,बैंकिंग व मीडिया जॉब में मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक

सप्ताह के प्रथम दिन विवादों से बचना है। धार्मिक यात्रा कल्याणकारी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मित्रों संग यात्रा हो सकती है।

धनु

व्यवसाय में संघर्ष है।गुरु व शनि सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ है।लाल व नीला रंग शुभ है।

मकर

आप बहुत दिनों से प्रोमोशन का प्रयास कर रहे हैं। शनि व बुध जॉब में उन्नति देंगे। गुरु व मङ्गल भी अनुकूल हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

कुम्भ

घर में शुभ मांगलिक कार्यों का होना जल्द सम्भावित है। इस सप्ताह जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ होंगे। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को पालक खिलाएं।

मीन

सोमवार के बाद छात्रों के लिए समय अनुकूल व शुभ है। राशि स्वामी गुरु अब जॉब के लिए अनुकूल हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मङ्गल स्वास्थ्य सुख में कष्ट देंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article