राशिफल

Weekly Rashifal 29 September To 5 October 2024: आने वाला सप्ताह होगा इन चार राशियों के लिए खास, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Weekly Rashifal 29 September To 5 October 2024 In Hindi: इस सप्ताह में मेष राशि के जातक को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि वालों को बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफलता देंगे। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal 29 September To 5 October 2024 (साप्ताहिक राशिफल): आने वाला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस सप्ताह में मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति के रास्ते भी बनेंगे। कर्क राशि वालों को इस वीक सूर्य व बुध गोचर से परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके साथ ही तुला राशि वालों को सूर्य व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। मीन राशि के जातक को सूर्य का शुक्र का गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। छात्र लाभान्वित होंगे। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

मेष

इस सप्ताह के प्रथम 03 दिन जॉब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं । व्यवसाय में प्रगति के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष

इस सप्ताह का फल बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है । सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

मिथुन

राशि स्वामी बुध बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफलता देंगे। व्यवसाय में आपके लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। शुक्र व बुध शुभ फलदायी है।मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

कर्क

इस वीक सूर्य व बुध गोचर से परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व उसके मित्र ग्रह मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सात प्रकार के अन्न का दान करें।

सिंह

इस सप्ताह सोमवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शुक्रवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह छात्र सफल रहेंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं।

कन्या

यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व माता की एक परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। गुरुवार के बाद धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

तुला

जॉब चेंज का प्रयास कर रहे हैं। इस सप्ताह बिजनेस व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्र व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक

मङ्गल राशि स्वामी होकर व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बिजनेस में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। उड़द का दान करते रहें।

धनु

धार्मिक यात्रा करेंगे। गुरु व शनि स्टूडेंट्स को विशेष लाभ दे सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार की अन्न का दान करें।

मकर

बुधवार के बाद बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

कुम्भ

जॉब परिवर्तन के प्रयास में है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुरु छात्रों को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक खिलाते रहें।

मीन

बिजनेस अब प्रोग्रेस में है। इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा शुभ रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्य का शुक्र का गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। छात्र लाभान्वित होंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी मंदिर में उनकी 03 परिक्रमा करें।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article