Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 13 to 19 November 2022- सुजीत जी महाराज: इस सप्ताह के प्रथम दिन सूर्योदय के समय सूर्य,बुध व केतु तुला में,शुक्र वृश्चिक,शनि मकर,गुरु मीन, तथा मङ्गल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा प्रथम दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 16 नवम्बर को सूर्य तुला से वृश्चिक में आ जाएंगे। इस प्रकार 16 नवम्बर के बाद सूर्य व शुक्र एकसाथ वृश्चिक में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह तुला व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। वृश्चिक व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--
मेष- इस सप्ताह सूर्य -शुक्र बुधवार के बाद इसी राशि से अष्टम रहेंगे। बुधवार के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद जॉब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
वृष- इस सप्ताह एकादश गुरु व इस राशि से द्वितीय मङ्गल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक 16 नवम्बर के बाद तृतीय सूर्य-शुक्र गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।तिल का दान करें।
मिथुन- 16 नवम्बर के बाद सूर्य-शुक्र एकसाथ खष्ठम ,शनि अष्टम व बुध तुला में गोचर कर रहे हैं।बुधवार के बाद जाँब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें।
कर्क- मंगलवार के बाद कर्क के चन्द्रमा शुभ हैं।सप्तम शनि शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।
सिंह- राशि स्वामी सूर्य बुधवार के बाद इसी राशि से चतुर्थ स्थान में गोचर करेंगे। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं।मकर के शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन गाय को पालक खिलाते रहें।
कन्या- बुधवार के बाद सूर्य इसी राशि से तृतीय रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन में रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।
तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का मिथुन व गुरु का इस राशि से खष्ठम गोचर व सूर्य का बुधवार के बाद शुक्र के साथ वृश्चिक में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मकर यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक- सूर्य तुला राशि में रहेंगे। बुधवार के बाद सूर्य व शुक्र इसी राशि में एकसाथ रहेंगे।राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय में लाभ संभावित है।
धनु- मङ्गल -चन्द्रमा मिथुन व द्वितीय शनि तथा मीन राशि का गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा ।बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा सिंह
राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर- शनि इसी राशि में व गुरु तृतीय स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुधवार के बाद शुक्र- सूर्य एकादश होकर प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मकर का शनि अनुकूल हैं।हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ-गुरु मीन व सूर्य शुक्र बुधवार के बाद मङ्गल की राशि वृश्चिक में रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।गुरुवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन-सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा -मङ्गल मिथुन व गुरु इसी राशि में शुभ है। बुधवार के बाद शनि एकादश व सूर्य -शुक्र वृश्चिक राशि में रहेंगे।इस सप्ताह बुधवार तक विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद सिंह राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
