राशिफल

Daily Numerology: अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शरद पूर्णिमा का दिन, पढ़ें अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: आज 6 अक्टूबर है और अंक 6 के स्वामी स्वामी शुक्र है। आज का दिन किन आपके लिए अच्छा रहेगा या कैसा रहेगा? यह आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं। बर्थडेट के माध्यम से आप दिन में घटने वाली घटनाओं का अंदाजा भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वाले लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल (Pic Credit-Canva)

Daily Numerology: आज, 6 अक्टूबर 2025, सोमवार है और आज का मूल अंक 6 है। यह अंक बहुत शुभ है और फिल्म, मीडिया, शिक्षा, ज्ञान, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जो प्रेम, ग्लैमर और सौंदर्य का कारक है। आज की तारीख (06-10-2025) का भाग्यांक 7 है, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। केतु मोक्ष, तांत्रिक ज्ञान, कर्म, धर्म और धैर्य का प्रतीक है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा शुक्र के परम मित्र हैं। अंक 6 के मित्र अंक 4, 5 और 8 हैं। आज का दिन हर मूलांक वालों के लिए अलग-अलग प्रभाव लाएगा। अपने मूलांक के आधार पर भविष्यफल देखें और दिन को बेहतर बनाएं।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 1 वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। सूर्य और गुरु का सहयोग नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में तरक्की के योग बनाएगा। मूलांक 2 और 3 वाले लोग आपके लिए लकी रहेंगे। भाग्यांक 7 का स्वामी केतु नौकरी में फायदा दे सकता है। लव लाइफ सुखद और रोमांटिक रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करने से शुभ फल मिलेगा। स्वास्थ्य में त्वचा से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए स्किन केयर पर ध्यान दें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 2 वालों को सूर्य और गुरु का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की से मन खुश रहेगा। बिजनेस में मूलांक 4 और 6 वाले लोग फायदा दिला सकते हैं। केतु अचानक कोई बड़ा काम करवा सकता है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 3 वालों के लिए बिजनेस में फायदे का दिन है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। शुक्र और केतु रुके हुए काम पूरे करवाएंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।

उपाय: चावल और दही का दान करें।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 4 वालों के लिए बिजनेस में किसी डील से फायदा होने के संकेत हैं। नौकरी में मूलांक 5 और 7 वाले बॉस का सहयोग तरक्की दिलाएगा। चंद्रमा और गुरु आध्यात्मिक प्रगति देंगे। स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ करें।

उपाय: सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ करें।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 5 वालों को बिजनेस में मूलांक 4 और 7 वालों से फायदा मिलेगा। नौकरी में मूलांक 6 और 9 वाले बॉस का सहयोग रहेगा। बुध और शुक्र बैंकिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आप खुश और तरोताजा रहेंगे।

उपाय: शनि की पूजा करें।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 6 वालों के लिए बिजनेस में फायदे का दिन है। नौकरी में शुक्र और उच्चाधिकारी प्रमोशन का मौका दे सकते हैं। शुक्र और शनि रुके हुए काम पूरे करवाएंगे। स्वास्थ्य में हड्डियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 7 वालों को केतु बिजनेस और नौकरी में सफलता देगा। शुक्र मीडिया और आईटी से जुड़े लोगों को फायदा देगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य में सांस से जुड़ी दिक्कत वाले लोग सावधानी रखें।

उपाय: उड़द का दान करें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 8 वालों के लिए नौकरी में बड़ा फायदा हो सकता है। भाग्यांक का स्वामी केतु और इस अंक का स्वामी शनि बिजनेस में नई डील दिला सकते हैं। बुध, शुक्र और शनि का सहयोग रहेगा। लव लाइफ सुखद रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 9 वालों को बिजनेस में गुरु, चंद्रमा और मंगल नई दिशा देंगे। नौकरी में मूलांक 1, 3 और भाग्यांक 7 का स्वामी केतु बॉस के सहयोग से प्रमोशन दिला सकता है। आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य में लिवर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।

उपाय: चावल और दही का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article