राशिफल

कुंभ राशिफल, 13 नवंबर 2022: आर्थिक बेहतर हो रही है स्तिथि, अपनी कोशिशों के प्रति बनाए रखें भरोसा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 13, 2022, 10:40 AM IST

Kumbh rashifal today (aquarius horoscope today), आज का कुंभ राशिफल 13 नवंबर 2022: आपको अपने दम पर और अपनी मेहनत से अपने भविष्य को बनाना है। मन में ऐसा जुनून बना लिया जाए तो कुछ भी हासिल करना आसान ही होता है।

Kumbh Rashifal Today (aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 13 नवंबर 2022: किसी प्यार के रिश्ते को लेकर बहुत सारे बनते बिगड़ते हालात रहे हैं पर अब बहुत सारे परिवर्तन हो रहे हैं जिसके चलते आपकी सूझबूझ बढ़े और आप अपने भविष्य को लेकर सही फैसले कर सकें और उसमें एक अहम फैसला यह भी है की आपको अपने दम पर और अपनी मेहनत से अपने भविष्य को बनाना है। एक बार अपने मन में ऐसा जुनून बना लिया जाए तो कुछ भी हासिल करना आसान ही होता है।

क्या करें – अपनी कोशिशों के प्रति भरोसा जगाए रखें और आपकी मेहनत खुद ब खुद उभर कर आ जाएगी। काम और कारोबार से जुड़े हालात भी आपकी मदद करेंगे कि आप सही आँकलन कर सकें और सूझबूझ से अपने कदम आगे बढ़ा सकें।

क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग आपके हर तरह से खिलाफ हैं। एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए लोगों का समर्थन भी मिल रहा है और सहयोग भी मिल रहा है। आपकी अपनी कोशिशों से लोगों से तालमेल बनाए रखने में कुछ हद तक सुधार हुआ है और आने वाले दिनों में वो सुधार बेहतर ही हो रहा है इसलिए अपने हालात को कमी की नजर से न देखते चले जाएँ।

धन दौलत – आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है, उसका एक बड़ा कारण यह है की कामकाज के प्रति आपकी तवज्जो बढ़ रही है जिसके चलते आपकी समृद्धि में और इजाफा हो सके। इस सारे प्रयास में कामकाज के प्रति आपका फोकस बढ़ेगा और यही चीज भविष्य में आपकी मदद करती चली जाएगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article