राशिफल

28 जुलाई का राशिफल, सावन का तीसरा सोमवार इन राशि जातकों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जान लें आज क्या करें और क्या नहीं

28 July ka Rashifal (राशिफल 28 जुलाई 2025): सावन के तीसरे सोमवार का दिन किन राशि के जातकों के लिए एकदम ही अच्छा रहने वाला है। तो किन राशि जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है, यहां देखें 12 राशियां कल का राशिफल, कल के सिद्ध उपाय तो आपके लिए कल का शुभ रंग और अंक।

Image

राशिफल 28 जुलाई 2025

28 July ka Rashifal (राशिफल 28 जुलाई 2025): सावन मास के तीसरे सोमवार के खास अवसर पर यहां 12 राशियां पढ़ें अपना राशिफल, जाने राशि अनुसार आपका सोमवार का दिन कैसा जाने वाला है। वहीं किन राशि के जातकों पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहेगा तो किन राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ सकती है। मेष राशि के लिए सोमवार का दिन धार्मिक काम करने के लिए अच्छा हो सकता है, हालांकि स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सिंह राशि के लोगों के लिए पार्टनर संग किसी यात्रा पर जाना शुभ हो सकता है। धनु राशि के जातक टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इन्हें खूब परिश्रम करना होगा। राशिफल अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा, यहां पढ़ें पूरा राशिफल।

1 मेष- चन्द्रमा 11:59 am के बाद सिंह राशि यानी पँचम गोचर में रहेंगे। आज शुभ श्रावण सोमवार के दिवस पर कुछ कुछ धार्मिक कार्य करने का समय है। गुरु अनुकूल है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जाँब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

  • आज का उपाय -भगवान शंकर जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
  • शुभ रंग -लाल व पीला।
  • शुभ अंक -01 व 03

2 वृष-शनि एकादश शुभ हैं। चंद्रमा 11:59 am के बाद चतुर्थ गोचर करेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग -हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक -01 व 09

3 मिथुन- 11:59 am के बाद तृतीय चन्द्रमा व इसी राशि के गुरु वित्तीय लाभ देंगे।स्टूडेंट्स के लिए सफलता वाला दिवस है।कॅरियर प्रोग्रेस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप जाँब चेंज का प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -02 व 09

4 कर्क- चन्द्रमा 11:59 am के बाद इसी राशि से द्वियीय भाव मे गोचर कर रहे है। यदि आप फ़िल्म पत्रकारिता , आईटी या मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है, घर पर विवाह की बात चलेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम , सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय -शिवपुराण का पाठ करें।
  • शुभ रंग -पीला व सफेद।
  • शुभ अंक -04 व 08

5 सिंह- राशि स्वामी सूर्य द्वादश व चन्द्रमा 11:59 am के बाद इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

  • आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए हनुमान बाहूक का पाठ तथा सप्त अन्न व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग -सफेद व पीला।
  • शुभ अंक -03 व 06

6 कन्या- 11:59 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से व्यय भाव में हैं। आज का दिन बिजनेस ग्रोथ के लिए बेहतर है। बिजनेस में पेंडिंग काम निपटाते रहें। धार्मिक योजनाएं टालें मत।आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय -भगवान शंकर जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें।
  • शुभ रंग -हरा व नीला
  • शुभ अंक -04 व 07

7 तुला--कुछ नए व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा एकादश भाव में है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।
  • शुभ रंग -हरा व नीला।
  • शुभ अंक -04 व 08

8 वृश्चिक-धन का व्यय होगा।11:59 am के बाद दशम चन्द्रमा व सप्तम गुरु कॅरियर में शुभ फल देंगे। किसी प्रिय संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
  • शुभ रंग -नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक -04 व 08

9 धनु-राशि स्वामी गुरु खष्ठम व चन्द्रमा 11 बजकर 59 मिनट के बाद भाग्य भाव में रहेंगे। किसी विशेष अनुबंध से व्यावसायिक लाभ होगा। आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, खूब परिश्रम करें। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल - गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक -04 व 08

10 मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा अष्टम है। बिजनेस ग्रोथ पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। छात्र सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

  • आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।चने के दाल का दान करें।
  • शुभ रंग --बैगनी व हरा।
  • शुभ अंक -05 व 08

11 कुम्भ-शनि द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम है।बिजनेस बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जाँब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

  • आज का उपाय --श्रावण माह में भगवान शंकर जी की उपासना करें।
  • शुभ रंग -नीला व पीला।
  • शुभ अंक -04 व 06

12 मीन- राशि स्वामी गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। स्वास्थ्य सुख को 11;59 am के बाद लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं।

  • आज का उपाय - सूर्योपासना के साथ शिव उपासना करें।
  • शुभ रंग -लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक-01व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article