Aaj Ka Rashifal 14 March 2025 (आज का राशिफल 14 मार्च 2025): होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि ये नई ऊर्जा, नए संकल्प और रिश्तों में मिठास घोलने का भी समय होता है। ये पर्व भाईचारे, प्रेम और उत्साह को बढ़ाने वाला होता है। होली के दिन ग्रहों की चाल और राशियों पर उनका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक बदलाव ला सकता है। यही कारण है कि हर राशि के लिए ये जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि उनके लिए ये होली कैसी रहेगी। आज के राशिफल के माध्यम से आपको अपने व्यवसाय, करियर, लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में होने वाले संभावित परिवर्तनों की जानकारी मिलेगी। यदि आप नौकरी में हैं, तो ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा? क्या व्यापार में कोई नया अवसर मिलेगा? आपकी लव लाइफ में क्या नया बदलाव आ सकता है? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस राशिफल से मिलेंगे। ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करने के लिए दान, पूजा और मंत्र जाप जैसे उपाय कारगर सिद्ध हो सकते हैं। राशियों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें 14 मार्च 2025 का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
Aaj Ka Rashifal 14 March 2025 (आज का राशिफल 14 मार्च 2025)
मेष - होली के दिन षष्ठम चंद्रमा व वृष के गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। होली में युवा क्रोध से बचें। लव लाइफ में हो सकता है कि चंद्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
- आज का उपाय - लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
- शुभ रंग - लाल व सफेद।
- शुभ अंक - 01 व 09।
वृष - होली को पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की संभावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में कल आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
- आज का उपाय - अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान हनुमान की पूजा करते रहें।
- शुभ रंग - नीला व सफेद।
- शुभ अंक - 05 व 08।
मिथुन - होली का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
- आज का उपाय - शिव उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 04 व 07।
कर्क - तृतीय चंद्रमा होली मंगलमय करेंगे। अभी व्यवसाय में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु शुभ है।
- आज का उपाय - सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
- शुभ रंग - हरा व पीला।
- शुभ अंक - 03 व 09।
सिंह – चंद्रमा द्वितीय शुभ है। होली में परिवार में किसी विशेष बात को लेकर खुश रखेंगे। भविष्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - तिल व गुड़ का दान आज श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 05 व 08
कन्या – चंद्रमा आज इसी राशि में हैं। होली मंगलमय है। भाग्य स्थान पर गुरु घर परिवार के लिए शुभ हैं। टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग भविष्य में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
- आज का उपाय - चावल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।
- शुभ रंग - नीला व बैगनी।
- शुभ अंक - 05 व 07।
तुला - द्वादश चंद्रमा होली को उमंग व खुशियों से भर देगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में होंगे। जॉब में भविष्य में प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुंदरकांड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
- शुभ रंग - हरा व बैगनी।
- शुभ अंक - 05 व 07।
वृश्चिक – चंद्रमा एकादश रहेंगे। होली मंगलमय है। वाहन क्रय करने का मन होगा। क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
- शुभ अंक - 04 व 07।
- शुभ रंग - सफेद व हरा।
धनु - दशम चंद्रमा खुश रखेंगे। होली बहुत अच्छी रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चंद्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें।
- आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व सफेद।
- शुभ अंक - 03 व 08।
मकर - होली मंगलमय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। होली शुभ है। धार्मिक यात्रा सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय - शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। सप्त अन्न का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
- शुभ रंग - हरा व असमानी।
- शुभ अंक - 03 व 06।
कुंभ - होली शुभ होगी। जॉब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलंब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चंद्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - चावल का दान करें।
- शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
- शुभ अंक - 01 व 07।
मीन - सप्तम चंद्रमा होली शुभ करेंगे। आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें।
- आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 02।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
