Numerology prediction: आज 29 नवंबर 2025 है। संयुक्त अंक 29 वैभव, प्रसिद्धि और आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक है। यह चंद्रमा (02) और मंगल (09) का दिव्य संयोग है तथा एकल अंक 02 की तरह कार्य करता है। भावनाएं, संवेदनशीलता और मन की शांति आज सर्वोपरि रहेगी।
आज का भाग्यांक 04 है। इसके स्वामी राहु हैं। चंद्रमा के परम मित्र सूर्य और गुरु हैं, शनि से मित्रता नहीं नहीं है। अंक 02 के मित्र 1, 3, 9 तथा अंक 04 के मित्र 5, 6, 8 हैं। शनिवार होने से हनुमान जी की उपासना और “ॐ हं हनुमते नमः” का जप मन को अटल बनाएगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी। मूलांक 04 व 09 वाले व्यक्ति से बड़ा लाभ संभव है। नई बिजनेस डील के लिए दिन शुभ है। घर में बड़ा धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: सूर्य व मंगल के द्रव्य (गुड़-गेहूं) दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 01 व 06 वाले व्यक्ति जॉब में सहायक होंगे। रियल एस्टेट और बैंकिंग में आपको लाभ मिल सकता है। नई व्यावसायिक योजना सफल होगी। श्वांस के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में नया कार्य जोड़ने का शुभ समय है। मूलांक 04 व 08 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। ऑफिस में थोड़ा तनाव रह सकता है, सायंकाल धार्मिक यात्रा संभव है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: सूर्योपासना करें, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)
स्टूडेंट्स को आशातीत सफलता मिलेगी। जॉब और व्यवसाय में राहु-शनि के सपोर्ट से कोई बड़ा काम पूरा होगा।
उपाय: स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
शुभ रंग: नीला
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 04 व 07 वाले व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। व्यय अधिक रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिज्ञों को विशेष लाभ होगा। स्किन प्रॉब्लम संभव है।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा, पर उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शनि-बुध आपको व्यवसायिक लाभ दिलाएंगे। पेट के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: मंगल से संबंधित द्रव्य दान करें, गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)
उच्चाधिकारियों से थोड़ा तनाव रह सकता है। व्यवसाय में भी चिंता रहेगी। केतु आपको आध्यात्मिक उन्नति देंगे। बैंकिंग जॉब में लाभ मिलेगा। बीपी के रोगी सतर्क रहें।
उपाय: मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय दोनों में सफलता का दिन है। शनि-चंद्रमा मानसिक संघर्ष दे सकते हैं, पर भाग्य आपका पूरा साथ देगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल-चंद्रमा आपको जॉब में नई दिशा देंगे। आईटी और बैंकिंग में प्रमोशन के मजबूत योग बन रहे हैं। गुरु-मंगल हर कार्य में सफलता दिलाएंगे। उदर विकार की संभावना रह सकती है।
उपाय: गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
