राशिफल

अगस्त 2025 का मासिक राशिफल, इन राशियों पर श्री कृष्ण और शिव जी की एक साथ बरसेगी कृपा, दूर होंगे कष्ट

अगस्त 2025 का मासिक राशिफल (August 2025 monthly horoscope in hindi): अगस्त में जहां सावन मास भी रहेगा, वहीं इस महीने भादो चढ़ने के साथ ही जन्माष्टमी का त्योहार भी है। ऐसे में अगस्त में कान्हा और भोलेनाथ भर-भरकर अपनी कृपा बरसाएंगे। यहां देखें अगस्त महीने का राशिफल 2025 हिंदी में।

Image

अगस्त महीने का राशिफल 2025 (pic: Canva)

अगस्त 2025 का मासिक राशिफल (August 2025 monthly horoscope in hindi): अगस्त 2025 में सावन और जन्माष्टमी जैसे शुभ अवसरों के बीच ग्रहों का गोचर अधिकांश राशियों के लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। सूर्य के 16 अगस्त के बाद परिवर्तन से मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर व आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वृष राशि को वाहन सुख व धार्मिक यात्रा का योग है, जबकि मिथुन व कर्क राशि वालों के लिए यह समय शिक्षा, जॉब और रुके कार्यों के पूर्ण होने का संकेत दे रहा है। शुभ रंग और दैनिक पाठ के उपायों से भाग्य में वृद्धि संभव है। कुल मिलाकर यह महीना आस्था, उन्नति और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आगे देखें पूरे मास का विस्तृत राशिफल।

अगस्त महीने का राशिफल 2025

मेष- इस माह के दिनांक 16 अगस्त के बाद सूर्य पंचम गोचर करेंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 17 अगस्त के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 15 से 27 अगस्त तक का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृष- इस माह शनि का मीन व 15 अगस्त के बाद सूर्य का सिंह राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 05 अगस्त तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

मिथुन- सूर्य का तृतीय व गुरु का इस राशि में गोचर बहुत शुभ है। 16 अगस्त के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। 14 अगस्त के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

कर्क- इस माह 16 से 24 अगस्त के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह- 16 अगस्त के बाद सूर्य के इस राशि में आगमन से विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। मकर का शनि पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें।

कन्या- इस माह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 13 से 21 अगस्त के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। 16 अगस्त के बाद सूर्य के सिंह व गुरु के दशम गोचर धन का आगमन कराएगा। 13 से 21 अगस्त के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

तुला- इस माह 16 अगस्त के बाद सूर्य का एकादश गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। शुक्र व मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 12 से 17 अगस्त के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- इस समय बुध व सूर्य का प्रभाव मंगलमय हैं। 17 अगस्त के बाद मंगल व सूर्य जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। तिल का दान करें।

धनु- इस माह गुरु चतुर्थ व शनि चतुर्थ गोचर रत हैं। जॉब में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। 17 अगस्त के बाद रुके धन मिलने चाहिए।

मकर- राशि स्वामी शनि मीन में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। मिथुन के गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें।

कुंभ- गुरु का पंचम व 16 अगस्त के बाद सूर्य का सप्तम गोचर अनुकूल है। सूर्य का सिंह गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। शनिवार को तिल व अन्न का दान करें।

मीन- गुरु का इस राशि से चतुर्थ व शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा। 03 से 09 अगस्त तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article