Horoscope Today, 29 March 2022: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें कर्क व मीन के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 05:01 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 29 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 29 March 2022: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें कर्क व मीन के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 March 2022: आज धनिष्ठा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा व गुरु एकसाथ कुंभ राशि में रहेंगे। शनि मकर व सूर्य मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 29 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज  चन्द्रमा व मंगल का गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
सूर्य बुध एकादश हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
गुरु  व चन्द्रमा का एकसाथ नवम गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। भाग्य भाव में गुरु के कारण भाग्यवृद्धि है। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का अष्टम तथा सूर्य का नवम गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
बुध राशि स्वामी होकर सप्तम है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में खष्ठम चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
मंगल शनि एकसाथ चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 09 बार पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
आज गुरु व चन्द्र का एकसाथ चतुर्थ  गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं मंगल व शुक्र जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज तृतीय गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

10. मकर राशिफल-
राशि स्वामी शनि व शुक्र मंगल एकसाथ इसी राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मकर व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन जांब में प्रगति का है। इस राशि में  गुरु व चन्द्रमा स्थित होकर गजकेसरी रसजयोग बना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा द्वादश हैं। आज जांब में किसी कार्य को लेकर मकर का शनि व कुम्भ का चन्द्रमा अवार्ड दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को केला व गुड़ खिलाएं।
 

End of Article