Gomati Chakr: करें गोमती चक्र के यह चमत्कारी उपाय, दुश्मन भी नहीं टिक पाएंगा सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 06:05 AM IST

Gomti Chakr Upaay: यह गोमती चक्र गोल तरह का पत्थर होता है जिसमें चक्र के निशान बने होते हैं। यह बहुत सारी समस्याओं में लाभकारी होता है। इसके उपाय भी बड़े अचूक होते हैं। इनका प्रयोग करने से तमाम तरह की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।

Gomati Chakr: करें गोमती चक्र के यह चमत्कारी उपाय, दुश्मन भी नहीं टिक पाएंगा सामने

Importance of Gomti Chakr: गोमती चक्र का आध्यात्मिक और तंत्र जगत में बहुत ही महत्व है। इसको यंत्र के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। जो आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आता है। यदि आपके जीवन में भी समस्या चल रही है चाहे वह घरेलू  हो व्यापारिक हो शत्रु संबंधी या राजनैतिक किसी भी प्रकार की समस्या के लिए यह चमत्कारी है। यह सभी समस्याओं को दूर कर आपके जीवन में हर प्रकार की समृद्धि के द्वार खोल देता है। बशर्ते आप गोमती चक्र को अभिमंत्रित करके सिद्ध करवा लें तब इसका उपयोग करें। आइए जानते हैं किन किन समस्याओं के लिए गोमती यंत्र उपयोगी होता है।

कारोबार में वृद्धि के लिए यह उपयोगी है

यदि आप कारोबारी हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन समस्याओं के चलते ग्राहक नहीं आ रहे या धन की कमी हो रही है। तो गोमती यंत्र आपके लिए उपयोगी है। 11 गोमती चक्र लेकर उन्हें इस मंत्र से सिद्ध कर लें। ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छ आगच्छ नमः स्वाहा। बहुत से कारोबारियों की ये समस्या होती है कि पहले तो उनका व्यापार बहुत ही तेज़ी से चल रहा था। परंतु अब पहले जैसा कारोबार नहीं रहा है। ऐसा लगता है। किसी ने बंधन करवा दिया है। जैसे उनके कारोबार को किसी ने बांध दिया है। गोमती यंत्र को अपने व्यापार स्थल पर सिद्ध करवा कर स्थापित कर लेना चाहिए।

 दुश्मनों का नाश व राजनैतिक सफलता दिलाता है

यह समाज की रीत है। कोई किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ता है। तो उसके दुश्मन पैदा हो जाते हैं। और उनकी टांग खींचने की कोशिश करते हैं। यदि इस प्रकार की समस्या से आप पीड़ित हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके दुश्मन आपके साथ हैं। हर तरह के तंत्र मंत्र और षड्यंत्र कर रहे हैं। ऐसे में गोमती चक्र आपके लिए भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र से कम नहीं है यह सुदर्शन चक्र के समान ही शत्रुओं का नाश करता है। राजनीति में राजनीतिक पुरुषों के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं। तो गोमती चक्र आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। 11 गोमती चक्र सिद्ध करके लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने घर या ऑफिस में रखना चाहिए। इससे आपका प्रभाव शुक्ल पक्ष के चंद्रमा की तरह दिन प्रतिदिन बढ़ता जाएगा।

विदेश यात्रा व घर की समस्याएं होंगी दूर

तमाम नौजवान विदेश में जाकर नौकरी करने के सपने देखते है। ऐसे लोगों को गोमती चक्र जरूर धारण करना चाहिए। किसी साक्षात्कार में जाते समय अपनी जेब में 11 गोमती चक्र जरूर लेकर जाएं इससे जल्दी विदेश यात्रा का योग बनता है। घर में भी कई बार बंधन लग जाता है इससे घर में लड़ाई झगड़ा बीमारी की समस्याएं आती हैं। ऐसे में गोमती चक्र लेकर उसे दक्षिण पूर्व दिशा में घर की दीवार के नीचे दबा दें। आपका घर बंधन मुक्त होगा साथ ही वास्तु दोष भी खत्म होंगे।


नजर दोष व बच्चों की पढ़ाई की समस्या दूर होगी

यदि आपके बच्चों की पढ़ाई में कोई अड़चन आ रही है। तब गोमती चक्र आपके लिए उपयोगी है। सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पण करके 11 गोमती चक्र  गंगाजल से धोकर बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में लाल वस्त्र में बांधकर रख दें। यदि बच्चे को नजर बहुत लगती है तो तीन गोमती चक्र काले कपड़े में काले धागे से बांध कर गले में बांध दें। यह बच्चे को नजर दोष से बचाएगा।


वशीकरण के लिए गोमती चक्र

घर का कोई सदस्य यदि बुरी संगति में फस गया है। नशा आदि करता है। इस स्थिति में वशीकरण के लिए आप गोमती चक्र का उपयोग कर सकते हैं इसके लिए एक खास मंत्र द्वारा 21 गोमती चक्र अभिमंत्रित करा कर उस व्यक्ति को पहना दें या उसके सिरहाने रख दें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Himachal Pradesh: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन और कुल्लू में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Himachal Pradesh: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन और कुल्लू में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Delhi: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Delhi: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Haryana: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, पलवल और सोनीपत सितारें को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Haryana: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, पलवल और सोनीपत सितारें को अर्घ देने का समय