Horoscope Today, 25 March 2022: धनु व कन्या राशि वालों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 02:58 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 25 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 25 March 2022: धनु व कन्या राशि वालों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 March 2022:  आज मूल नक्षत्र है तथा चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। गुरु व बुध कुंभ व सूर्य मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 25 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा का नवम व सूर्य का द्वादश गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-  
चन्द्रमा का सप्तम गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। नवम गुरु के कारण भाग्यवृद्धि है।परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का नवम गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
छात्रों के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
शुक्र व शनि एकसाथ चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। अर्थ में और लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
आज सूर्य का मीन व चन्द्र का धनु गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

10. मकर राशिफल-
राशि स्वामी शनि व शुक्र एकसाथ इसी राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन शिक्षा में प्रगति का है। इस राशि से द्वितीय सूर्य व एकादश चन्द्रमा  व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
आज जॉब में किसी कार्य को लेकर उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। व्यवसाय मध्यम रहना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

End of Article