आज का राशिफल 08 जून 2021: व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे कर्क के जातक, कुंभ राशि को बिजनेस में लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2021, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 08 June 2021: राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन।

आज का राशिफल 08 जून 2021: व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे कर्क के जातक, कुंभ राशि को बिजनेस में लाभ

Aaj Ka Rashifal 08 June 2021: आज सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र व मेष राशि है। शनि अपनी राशि मकर में वक्री हैं। मकर का स्वामी शनि है। सूर्य वृष में है। गुरु कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में वृष व कर्क के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

सिंह व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज किसी विवाद को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मेष का चन्द्र व शनि गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल इत्यादि का दान करें।

वृष- चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का अष्टम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएगा। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- चन्द्र का एकादश व गुरु का सप्तम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। उड़द का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बड़े भाई व पिता का आशीर्वाद लें।  नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का अष्टम व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हनुमान जी की उपासना करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। लाल फलों का दान करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु का तृतीय शनि का द्वितीय तथा चन्द्रमा का नवम गोचर अति अनुकूल है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

मकर- आज उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। शनि व चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि बिजनेस में लाभ प्रदान कर सकते हैं। गुरु व चन्द्र गोचर सुखद रहेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शनि व चन्द्र गोचर हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

End of Article