Aaj ka Rashifal 18 May 2022: चावल व गुड़ का दान करें धनु राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 02:30 PM IST

Aaj ka rashifal 18 May 2022: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तुला राशि के लोगों के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा। यहां पर देखें 18 मई का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 18 May 2022: चावल व गुड़ का दान करें धनु राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

18 मई 2022 का राशिफल: आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं तथा 08:13 am के बाद धनु राशि में आ जाएंगे। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य अब वृष में है। आज 08:13am के बाद धनु व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 18 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
08:13am के बाद चन्द्रमा नवम व एकादश शनि  लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शुक्र गोचर शुभ हैं।

2. वृष राशिफल-
आज   08:13am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से दशम में दिवस को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन  हो सकता है। सूर्य शुभ है लेकिन मंगल व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
08:13am के बाद धनु का चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण राजनीति सम्बंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। गेंहू का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का दशम यानी कर्म भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व चावल तथा दही का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
08:13am के बाद चतुर्थ चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक यात्रा दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।आज मकर व मीन राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
08:13 am के बाद  जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है।दही का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।श्री गणेश जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज 08:13am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य खष्ठम में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में प्रगति के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। संतान को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चावल व गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल-
08:13am के बाद चन्द्रमा द्वादश व  सूर्य इस राशि से पँचम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई व बुजुर्गों के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय व जॉब में सफलता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

12. मीन राशिफल- 
आज इस राशि से तृतीय सूर्य व इस राशि में स्थित  गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। 08:13 am के बाद दशम चन्द्रमा कर्म में व्यस्त करेगा। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं ,उच्चाधिकारी खुश रहेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।
 

End of Article