Horoscope Today, 08 July 2022: मंगल की शुभता को बढ़ाने के लिए लगाएं बेल का वृक्ष, इन राशि वालो को मिलेगी सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 07:57 AM IST

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 July 2022 in Hindi Kumbh, Tula, Mesh, Kanya, Mithun, Singh, Vrishchik, Vrishabh, Kark, Dhanu: वृश्चिक व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आज मेष,कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। यहां पढ़ें 08 जुलाई 2022 का राशिफल।

Horoscope Today, 08 July 2022: मंगल की शुभता को बढ़ाने के लिए लगाएं बेल का वृक्ष, इन राशि वालो को मिलेगी सफलता

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 July 2022 in Hindi: आज चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। सूर्य मिथुन व गुरु मीन में है। शनि कुम्भ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष,कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।  वृश्चिक व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। मंगल की शुभता को बढ़ाने के लिए बेल का वृक्ष लगाएं। अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 08 जुलाई 2022 का राशिफल

1 मेष राशिफल-  आज द्वादश गुरु व सप्तम चन्द्रमा जाँब में उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।जांब में प्रोमोशन के संयोग हैं। लाल व पीला  रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।बेल व तुलसी का वृक्ष लगाएं।

2 वृष राशिफल- आज का दिन बिजनेस के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है।  जाँब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।विहंगों को दाना पानी दें।

3 मिथुन राशिफल- आज के दिन व्यवसाय में नवीन अनुबंध के लिए अनुकूल है। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है।मरीजों में फलों का दान करें।

4 कर्क राशिफल- गुरु नवम भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज चतुर्थ भाव में शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

5 सिंह राशिफल- सूर्य मिथुन व  चन्द्रमा आज इसी राशि से तृतीय हैं।बुध जांब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

6 कन्या राशिफल- सूर्य दशम व सप्तम गुरु शुभ है।चन्द्रमा द्वितीय भाव में है।शुक्र व चन्द्रमा मंगलमय है।जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।

7 तुला राशिफल- शुक्र व गुरु शुभ फलदायक हैं।।जांब को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। तुलसी का पेड़ लगाएं।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।वाहन प्रयोग  पर नियंत्रण रखें।

8 वृश्चिक राशिफल-  सूर्य अष्टम भाव में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे।चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश तथा गुरु पँचम मंगलमय है।आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए सफलता का है । कहता व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व पीला शुभ है।सरपंखा की जड़ धारण करें।

9 धनु राशिफल- आज  चन्द्रमा एकादश भाव में है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर बेल का पेड़ लगाएं। 

10 मकर राशिफल- गुरु तृतीय ,सूर्य खष्ठम तथा चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। शनि द्वितीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। तुलसी का पेड़ लगाएं।शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुुभ है।

11 मकर राशिफल- चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव व शनि इसी राशि में है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा,विधारा की जड़ धारण करें। जांब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।शुक्र व बुध धन में वृद्धि करेंगे।हरा व सफेद रंग शुुभ हैै।धार्मिक पुस्तक का दान करना श्रेयष्कर है।

12 मीन राशिफल- सूर्य इसी राशि से चतुर्थ व गुरु इस राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से अष्टम  में है,शालीग्राम भगवान को तुलसी अर्पित करें। इससे शुभता बढ़ती है तथा नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं।आर्थिक लाभ संभावित है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

End of Article