राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 27 दिसंबर 2022: फिजूलखर्ची काबू से बाहर जा रही है, सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 27, 2022, 10:10 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 27 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक राशि के लोगों को किसी तरह की गलतफहमी उत्पन्न होने देने से बचना होगा। लव लाइफ में भी रुकावट और दिक्कते छिपी हुई हैं, इसलिए हर चीज को ध्यान से करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति पर खास ध्यान देना होगा।

Image

वृश्चिक राशिफल, 27 दिसंबर

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 27 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio)घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपने पूरा प्रयास किया है फिर भी कभी कभी मन चिंतित हो जाता है और आप अपने भटकते हुए विचारों को संभाल नहीं पाते। आप चाहते हैं की आपके अपने खुश रहें और आप उनकी हर तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी तैयार हैं।

क्या करें – किसी भी तरह के मतभेद से बचना होगा और शांति बनाए रखनी होगी। लोगों के प्रति जो भी कर रहे हैं या कह रहे हैं उसमें ईमानदारी भी हो और नियमितता भी हो ताकि आपकी अच्छाई का धारा प्रवाह इस रूप से बना रहे जो लोगों को समझ भी आए।

क्या न करें – किसी भी तरह की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। अगर मन नहीं मिल रहे तो भी किसी झगड़े को बढ़ाते न चले जाएँ। अपनी बात को मनवाने से कहीं बेहतर है की आप चुप कर जाएँ ताकि हालात बिगड़ते न चले जाएँ।

खर्चे और नुकसान – आपकी कोशिशें बहुत अच्छी हैं पर खर्चे बढ़े हुए हैं और वो काबू में नहीं आ रहे। इसका एक कारण यह है की आपके मन में बहुत कुछ एक साथ चल रहा है जो आपके विचारों को भटकाता चला जा रहा है।

प्यार मोहब्बत – प्यार मोहब्बत से जुड़े जो भी विचार हैं उसके पीछे रुकावटें भी हैं और बहस भी छुपी हुई है। घर परिवार में रिश्तों को सहेजने के लिए भी आपके विचार अच्छे हैं पर तनाव बना रहता है इसलिए रिश्तों को संभालना आसान नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article