राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 17 दिसंबर 2022: वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन विशेष, धन दौलत की होगी बारिस, जानें यहां

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 12:40 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपको तकदीर का भी पूरा सतह मिला हुआ है। जिसके कारण आर्थिक स्थिति एकदम ठीक है। आपके काम और कारोबार से लाभ भी लगातार बना हुआ है।

Image

Vrishchik Rashifal, 17 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – काम से भी लाभ बना हुआ है और तकदीर भी साथ दे रही है फिर भी बदलता हुआ दौर है और कई कुछ आपके मन में एक साथ चल रहा है। इस समय की अच्छाई यह है की आपके ज्ञान ने और आपकी जानकारी ने आपका हर तरह से साथ निभाया है।

क्या करें – हालात साथ बने रहें तो अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करना आसान हो जाता है। आपके सामने तो कई तरह के अच्छे विकल्प हैं जो आप सोच रहे हैं और जिसके चलते ज़िंदगी को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। रोजमर्रा की चुनौतियों से भी आपने बहुत कुछ सीखा है और आगे बढ़ने की कोशिश की है।

क्या न करें – किसी भी तरह के दबाव के तहत अपनी सूझबूझ को बिल्कुल न छोड़ें। अगर पीठ पीछे कोई चीज अच्छी नहीं लग रही तो भी धैर्य बनाए रखें ताकि किसी भी तरह की बहस के चलते आप लोगों को नाराज भी न करते चले जाएँ।

धन दौलत – आर्थिक स्तिथि को बनाए रखना बहुत जरूरी है उसके लिए आपकी मेहनत भी बनी हुई है और आपकी प्रेरणा भी जगी हुई है। लोगों का सहयोग भी मिला हुआ है जो आपको हर तरह से मदद करता चला जाए। बस एक ही कमी है की आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों को थामना होगा और अपने मन में उभरते हुए अविश्वास को दूर करना होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article