Aaj Ka Vrishchik Rashifal 07 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) –रिश्तों को संभाले रखने के लिए हालात आपकी मदद कर रहे हैं, पर किसी भी तरह के अविश्वास की वजह से बात बिगड़ सकती है इसलिए उस अविश्वास को दूर करने की जरूरत है. ताकि आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ भी पाएं और संभाल भी पाएं.
Vrishchik Rashifal 07 December 2022
क्या करें –कामकाज का समर्पण आपकी पूरी मदद करेगा और आपको आगे बढ़ने में रास्ता दिखाता चला जाएगा. लोगों से विचार-विमर्श करना अच्छी बात है पर किसी भी तरह की बहस में आक्रमक रवैया अपनाते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें –हालात को पूरी तरह से समझे बिना आप अपना नुकसान ना करते चले जाएं. लोगों की बातों में आ के भी आप अपने लिए मुश्किल भरी स्थिति ना पैदा करते चले जाएं.
धन-दौलत - आर्थिक स्थिति संभली हुई है पर रोजमर्रा के खर्चो को संभाले रखने की जरूरत है. इस बात पर भी नजर रखनी होगी कि कोई आपका पीठ पीछे गलत फायदा तो नहीं उठाता चला जा रहा.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको विचार-विमर्श भी करना होगा और लोगों के सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी. पर इस समय की सबसे बड़ी अच्छाई यह है कि आपको बड़े-बुजुर्गों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी, जो आपको जिंदगी में सही दिशा समझा पाएं और उस दिशा पे आपको चलने के लिए प्रेरित करते चले जाएं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
