Aaj Ka Vrishchik Rashifal 01 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – रिश्तों को संभाले रखने का आप हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अगर मन में शांति बनी रहे तो बहुत सारी चीजों को एक साथ संभालना भी आसान हो जाता है। अपनी बातों में विनम्रता लाने से फायदा जरूर होता है।
Vrishchik Rashifal 01 December 2022
क्या करें – पढ़ लिखकर और अपने प्रदर्शन को बढ़ाकर खुद को सही साबित करने का समय है। इसी प्रयास के चलते आपकी काम के प्रति लगन बढ़ी है और आपका भरोसा भी जगा है। लोगों ने भी अब आपका साथ देना शुरू कर दिया है।
क्या न करें – अपने दोस्तों से तालमेल बनाए रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें। जिंदगी की खुशियाँ अपनों से जुड़कर ही बनती हैं और हालात भी अनुकूल बने हुए हैं पर आप लोगों के प्रति अपने विचारों को बार बार बदलते न चले जाएँ।
तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपको अपनों से जोड़ने की कोशिश की है और इसलिए भाग्यशाली हालात भी बने हैं। निजी जीवन की खुशियाँ बनाए रखने के लिए भी हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और उसे बेहतर भी किया जा सकता है। उसका एक कारण यह भी है की कामकाज में समर्पण बना हुआ है पर खर्चे संभल नहीं रहे हैं। आपके मन में बहुत सारे भ्रम हैं जिसकी वजह से आप चिंतित हैं और इसी चीज का असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर भी पड़ सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
