Aaj Ka vrishabh Rashifal 19 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – जो भी आप कर रहे हैं उसमें अपने फोकस को बेहतर करने की जरूरत है। इसका एक कारण यह भी है की आप कर तो बहुत कुछ रहे हैं पर आपको खुद पर भरोसा नहीं हैं पर उस भरोसे को तो बढ़ाना ही पड़ेगा तभी जाकर आपको अपनी कोशिशों का पूरा फल मिल पाएगा।
Vrishabh Rashifal, 19 December 2022
क्या करें – इंसान बड़ी सफलता तब पाता है जब किसी भी काम में आपकी लगन भी हो और आत्मविश्वास भी हो। आपके बार बार बदलते हुए विचार आपके आत्मविश्वास को कम करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी चीज को सुधार लेने की जरूरत है। अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की घबराहट को हटा दें ताकि आप अपने अंदर ऐसी व्यवहारिकता ला पाएं जिसकी इस समय जरूरत है।
क्या न करें – गलती भरा समय है इसलिए गलती न करते चले जाएँ और यही वजह है की आप किसी से भी उलझते न चले जाएँ। अगर पहले से ही आप अपने मन में विचारों का मतभेद बिठा लेंगे तो किसी भी चीज को संभालना आसान नहीं होगा।
तकरार और झगड़े – ज़िंदगी का तकरार कई वजह से बनता है पर इस समय आपकी परेशानियों का कारण यह है की आप जरूरत से ज्यादा ही भावुक होते चले जा रहे हैं और परेशान होते चले जा रहे हैं। अपनी नकारात्मकता को त्याग कर आपको जिंदगी को नई नजर से देखना होगा तभी जाकर हालात संभलेंगे।
तकदीर और भाग्य – तकदीर आपके साथ है और हर तरह से आपके लिए मददगार है पर इस समय की समस्या यह है की आप बिना सोचे समझे अपना नुकसान करते चले जा रहे हैं और यही ठीक नहीं है। थोड़ी सी सूझबूझ से आप अगर अपने कदम आगे बढ़ाएंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की यह भाग्यशाली समय ही बना हुआ है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
