Aaj Ka Tula Rashifal 26 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – तुला राशि वालों को यह आभास हो रहा है की काम से बहुत कमाया और बहुत गंवाया पर जिंदगी का सही सुख अपनों से जुड़कर ही मिलेगा और यही सोच आपको अपनों के करीब ला रही है। अपनों के प्रति आपका बढ़ता हुआ समर्पण आपके काम जरूर आएगा।
तुला राशिफल, 26 दिसंबर
क्या करें – जिंदगी की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको इस समय की चुनौतियों को भी संभालना पड़ेगा। जरा सा अविश्वास रिश्तों को कमजोर कर सकता है इसलिए आपको रिश्तों में किसी भी तरह के तनाव को बढ़ाते चले जाने से बचना होगा।
क्या न करें – ऐसे लोगों को नाराज न करें जिनसे आपको मदद की उम्मीद है। उनके प्रति अपने मन में भरोसा भी न कम करते चले जाएँ। जिंदगी की चुनौतियाँ अगर बढ़ जाएँ तो उन्हें संभालना भी आसान नहीं होता।
काम और कारोबार – कामकाज की स्थिरता को बनाए रखने के लिए आपको अपनी लगन और मेहनत बनाए रखनी होगी पर फिलहाल किसी भी तरह के बड़े बदलाव से भी बचना होगा। परिवर्तन के रूप में आपके मन में बहुत कुछ चल रहा है पर ऐसे विचारों को फिलहाल थाम लेने की जरूरत पड़ेगी।
मेहनत – मेहनत तो आप कर रहे हैं पर उसमें दो कमियाँ हैं। खुद पर भरोसा भी करना होगा और अपनी मेहनत की दिशा को सुधारने की भी जरूरत पड़ेगी ताकि आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलता चला जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
