Aaj Ka Tula Rashifal 24 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – काम और कारोबार में थोड़ी सी कोशिश को बढ़ाएंगे तो आपका भरोसा जगेगा और आपकी उपलब्धियों में इजाफा होता चला जाएगा। भरोसे को जगाना पहला कदम है जिसके चलते मेहनत से जुड़ा दूसरा कदम लेना आसान हो जाएगा। लोगों से मिलते हुए सहयोग में अगर कोई कमी भी है तो भी उसे आपकी मेहनत संभाल सकती है।
तुला राशिफल, 24 दिसंबर
क्या करें – घर परिवार में हर तरह का तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। अगर लोगों के विचार सख्त हो रहे हैं तो उन्हें भी समझना होगा ताकि कोई भी बात हर तरह से संभली रहे।
क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों को अपने मन में बढ़ा-चढ़ाकर देखने की कोशिश न करें। लोगों की आलोचना की वजह से भी आप परेशान न होते चले जाएँ। जिंदगी में इस तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा पर उससे घबरा जाना ठीक नहीं है।
रुकावटें और चुनौतियाँ – जिंदगी की रुकावटें इसलिए हैं क्योंकि लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। शायद इसी वजह से आप उन पर भरोसा भी नहीं कर पा रहे पर उन रुकावटों को आप भली भांति अपने दम पर संभाल सकते हैं यह सबसे बड़ी बात है।
धन दौलत – पैसे को संभालते चले जाना बहुत जरूरी है। आमदनी अगर बिखरती चली जाए पर खर्चे जरूरत से ज्यादा बढ़ते चले जाएँ तो भी अपनी समृद्धि को बचाना बहुत मुश्किल ही होता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
