Aaj Ka Tula Rashifal 21 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi:तुला (Libra) –मन में बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा तभी जा के आप अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को दूर कर पाएंगे. यह समय अच्छा है पर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं और इस वजह से आपको अपनी मुश्किलें ज्यादा नजर आ रही हैं.
Tula Rashifal 21 November 2022
क्या करें –सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि आप सिर्फ मुश्किलों के बारे में ही सोच रहे हैं. पैसे से जुड़े फैसलें भी ध्यान पूर्वक लेने होंगे और अपने पैसे को कहीं फंसाते चले जाने से भी बचना होगा. यह समय ही ऐसा है जो आपकी चुनौतियों को व्यर्थ में बढ़ा सकता है.
क्या न करें –किसी भी तरह का बदलाव बिल्कुल ना करें बल्कि यहां तक कहूंगा कि किसी बदलाव के बारे में सोचे भी नहीं क्योंकि सोचने से ही कहीं आप अपने कदम आगे ना बढ़ा लें और कहीं आपसे कोई गलती ना होती चली जाए.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति को कई तरह से समझने की जरूरत है. रोजमर्रा के खर्चे ब़ढ़ रहे हैं, आपकी जल्दबाजी से भी नुकसान हो सकता है. आमदनी ठीक है और आमदनी को आप बचत में परिवर्तित करना चाह रहे हैं लेकिन बचत खतरे में पड़ी हुई है, तो कुल मिला के पैसे के ऊपर बहुत सारे दबाव हैं जिन्हें एक-एक करके संभालते चले जाने की भी जरूरत है.
पढ़ाई-लिखाई - पढ़ाई-लिखाई की दिशा में हालात अच्छे हैं पर आपकी कोशिशें कुछ ऐसी हैं जिसे बेहतर किया जा सकता है, कोशिशें भी अच्छी हैं पर वो केन्द्रित नहीं हैं और अपनी एकाग्रता बढ़ाने से आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई का अच्छा फल मिल सकता है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
