19 May 2024 Rashifal In Hindi: रविवार में सूर्य देव मेष राशि वालों पर अपना कहर बरपाएंगे। करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर संयम बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वालों का कार्यस्थल पर किसी तरह का झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आप आप आज किसी चीज को लेकर झूठा आरोप भी लग सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत होगी। धनु राशि वालों की भी करियर और स्वास्थ्य लाइफ के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। अब जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
जॉब में बड़ी सफलता का टाइम है। व्यवसाय में विवादों से बचें। धार्मिक अनुष्ठान के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --03 व 09
वृषभ राशि
व्यवसाय में सफलता का समय है। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 02
मिथुन राशि
फाइनेंस व मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। परिवार के किसी विशेष दायित्व को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व अनार का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -01 व 09
कर्क राशि
छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस का समय आ गया है। जॉब को लेकर भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
आज का शुभ अंक --04 व 07
सिंह राशि
बिजनेस में किसी विशेष वर्क प्रोजेक्ट के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। कर्म का आलम्ब लें।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
आज का शुभ अंक --07 व 08
कन्या राशि
स्टूडेंट्स करियर को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 07
तुला राशि
व्यवसाय को लेकर हर प्रयास अब सफल होगा। पॉलिटिक्स में सफलता है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।
आज का उपाय - श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -02 व 03
वृश्चिक राशि
व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बृहस्पति दोष दूर होता है।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक --05 व 07
धनु राशि
जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे बिजनेसा में न्यू प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -- हनुमान बाहूक का पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 03
मकर राशि
करियर में सफल रहेंगे। बिजनेस पोजिशन पहले से बेहतर होगी। जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग --आसमानी व हरा।
आज का शुभ अंक --01 व 09
कुंभ राशि
जॉब कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे। बिजनेस को लेकर आप खुश रह सकते हैं। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग --नीला व बैगनी।
आज का शुभ अंक --03 व 07
मीन राशि
जॉब अब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। बिजनेस वर्क को लेकर खुश रहेंगे, कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मित्रों का आपके जीवन में बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
