Aaj Ka Rashifal 13 February 2025 (आज का राशिफल 13 फरवरी 2025): ग्रहों की दिशा और चाल मनुष्य जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। हर राशि किसी न किसी ग्रह द्वारा नियंत्रित रहती है। ऐसे में राशिफल से आने वाली घटनाओं या चीजों का अनुमान लगाया जा सकता है। वैलेंटाइन वीक में जहां कई राशियों को उनका सच्चा प्यार मिलेगा तो वहीं वृषभ और मिथुन जैसी राशियों के भाग्य उदय हो सकते हैं। कुछ राशियों को शिक्षा के माध्यम से और यात्राओं से सफलता मिल सकती है। जहां कुछ ग्रह अनुकूल परिस्थिति में रहेंगे तो वहीं कुछ अपने ही जातकों को परेशान कर सकते हैं। आप यहां पर आज का राशिफल 13 जनवरी 2025 पढ़ सकते हैं तथा शुभ रंग, शुभ अंक और हर राशि से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 13 February 2025 (आज का राशिफल 13 फरवरी 2025)
मेष - चंद्रमा पंचम हैं। आप आज सफल रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में ज्यादा यात्रा से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 03 व 09।
वृष- व्यवसाय में बड़े लाभ की संभावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग - हरा व सफेद। शुभ अंक - 05 व 08।
मिथुन - आज का दिन करियर के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक बिजी रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग - सफेद व आसमानी। शुभ अंक - 05 व 08।
कर्क - आज परिवार सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। चंद्रमा द्वितीय शुभ हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग -हरा व लाल। आज का शुभ अंक - 05 व 09।
सिंह - चंद्रमा इसी राशि में हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 09।
कन्या - आप ब्राइट स्टूडेंट हैं। चंद्रमा द्वादश मंगलमय है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। आज का उपाय - आज अन्न दान बहुत आवश्यक है। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। आज का शुभ अंक - 04 व 06।
तुला - पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चंद्रमा एकादश लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय - श्री हनुमान जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। आज का शुभ अंक - 01 व 09।
वृश्चिक - चंद्रमा दशम व सूर्य चतुर्थ हैं। बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग - हरा व सफेद। आज का शुभ अंक - 05 व 06।
धनु - आज जॉब में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। चंद्रमा भाग्य भाव में है। छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग - पीला व लाल। आज का शुभ अंक - 05 व 08।
मकर - बिजनेस में संघर्ष है। चंद्रमा अष्टम है। जॉब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार का पाठ करें। तिल का दान सहायक है। शुभ अंक - नीला व हरा। आज का शुभ अंक - 02 व 08।
कुंभ - बिजनेस से खुश रह सकते हैं। चंद्रमा सप्तम है। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय - शिवलिंग का गंगा जल व शहद से जलाभिषेक करें। शुभ रंग - हरा व नीला। आज का शुभ अंक - 03 व 08।
मीन - चंद्रमा षष्ठम में है। जॉब में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंग। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा। आज का उपाय - महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। सात अन्न का दान करें। आज का शुभ अंक - 02 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
