Mahashivrtri 2025 Mein Kab Hai: महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है। वैसे तो हर महीने में ये त्योहार पड़ता है लेकिन सभी में फाल्गुन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि सबसे खास मानी जाती है। जिसे लोग महाशिवरात्रि के नाम से जानते हैं। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान पूजा करते हैं और उनसें सुखी जीवन की कामना करते हैं। ज्योतिष अनुसार इस बार वाली महाशिवरात्रि कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पावन पर्व बेहद खास साबित होगा। भोलेनाथ की कृपा से आपके सारे काम बनने लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। लव लाइफ भी शानदार रहेगी। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी ये शिवरात्रि अत्यंत शुभ साबित होगी। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। शादी के योग भी बनेंगे। बिजनेस भी बढ़िया रहेगा। हेल्थ में सुधार होगा। प्रमोशन मिलने के भी प्रबल आसार हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी शिवरात्रि पर्व खास साबित होगा। विदेश में नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होने के प्रबल योग है। अगर आप लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। शादी के योग बनेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी शिवरात्रि शुभ रहेगी। भोलेनाथ की कृपा से आपके सारे काम बनने लगेंगे। किसी परेशानी का समाधान निकलेगा। नई नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। लव लाइफ बेहद शानदार रहेगी।
