कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी के बागी गुट को करारा झटका दिया है। हाईकोर्ट की कृष्णा राव की बेंच ने बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के तौर पर रिताब्रता बनर्जी की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अखरुज्जमां की मुख्य सचेतक (Chief Whip) के रूप में नियुक्ति को भी कैंसिल कर दिया है।
पीठ ने TMC नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि यह नियुक्ति कानून के अनुसार सही नहीं है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रथिंद्र बोस को निर्देश दिया कि वे 10 दिनों के भीतर नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्ति पर नए सिरे से विचार करें और सूचित करें। तब तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं होगा।
गौरतलब है कि मई में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद 3 जून को स्पीकर बोस ने रिताब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था।
