अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाने, बाजार के छोटे-मोटे काम निपटाने या शहर में सफर करने के लिए एक अच्छी बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की होगी। आप होंडा बाइक खरीद सकते हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में किफायती 125cc कम्यूटर बाइक से लेकर दमदार 350cc मॉडल तक शामिल हैं। अगर आपका बजट 2 लाख रुपये से कम है तो Honda की इन पांच बाइक को चेक कर सकते हैं-
Honda Shine 125
एक प्रैक्टिकल कम्यूटर बाइक चाहते हैं तो Honda Shine 125 खरीद सकते हैं। इस बाइक में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसकी सीधी राइडिंग पोजिशन और आरामदायक सीट शहर में रोजाना सफर को आसान बनाती है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,422 रुपये है।
Honda SP 125
अगर आप कम्यूटर बाइक के साथ स्पोर्टी डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं तो Honda SP 125 खरीद सकते हैं। इसमें Shine 125 वाला 123.94cc इंजन मिलता है, लेकिन इसका डिजाइन ज्यादा शार्प और आकर्षक है। बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जबकि हायर वेरिएंट में 4.2 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 90,498 रुपये है।
Honda CB125 Hornet
वहीं, मस्कुलर स्ट्रीटफाइटर लुक पसंद करते हैं तो Honda CB125 Hornet एक अच्छा विकल्प है। इसमें 123.94cc का इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके प्रमुख फीचर्स में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, सिंगल-चैनल ABS और 4.2 इंच की TFT डिस्प्ले शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Honda SP160
ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले लोग Honda SP160 देख सकते हैं। इसमें 162.71cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन और 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 4.2 इंच की TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, RoadSync सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये है।
Honda H'ness CB350
इस लिस्ट में सबसे महंगी बाइक Honda H'ness CB350 है। इसमें 348.36cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। आरामदायक राइडिंग पोजिशन, असिस्ट और स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल ABS, Honda Selectable Torque Control और RoadSync स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये है।
