राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 March 2025: जानिए किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा और किन्हें मिलेगा भाग्य का सहारा, पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 March 2025 (आज का राशिफल 7 मार्च 2025): राशिफल आपके दिन को मार्गदर्शन देने का एक माध्यम है, जो ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव के आधार पर रहता है। आज के दिन चंद्रमा 11:43 am के बाद विभिन्न राशियों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। ये दिन व्यापार, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में कुछ नए अवसरों और चुनौतियों के संकेत दे रहा है। यहां पढ़ें 7 मार्च 2025 का राशिफल।

Image

Rashifal 7 March 2025

Aaj Ka Rashifal 7 March 2025 (आज का राशिफल 7 मार्च 2025): राशिफल किसी भी व्यक्ति के दिन को दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम है, जो ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभावों पर आधारित होता है। आज के दिन 11:43 ए.एम के बाद चंद्रमा का गोचर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, जिससे कुछ के लिए ये दिन शुभ रहेगा, तो कुछ के लिए संघर्ष और संयम की परीक्षा होग। मेष राशि के जातकों को आज करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये संघर्ष भविष्य में सफलता का मार्ग खोलेगा। वहीं, वृष राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ और नौकरी में उन्नति की संभावनाएं दिख रही हैं, लेकिन ऑफिस में विवादों से बचने की सलाह दी गई है। मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यवसाय में सफलता और सरकारी कार्यों की पूर्ति के संकेत दे रहा है, जबकि कर्क राशि के लिए मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण धैर्य रखना जरूरी होगा। सिंह राशि के जातकों को अपने करियर को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए, वहीं कन्या राशि के लिए आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। ऐसे में अधि‍क जानकारी के ल‍िए यहां पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा और जानें हर राशि से जुड़े उपाय, दान, शुभ रंग और शुभ अंक को।

Aaj Ka Rashifal 7 March 2025 (आज का राशिफल 7 मार्च 2025)

मेष – चंद्रमा 11:43 ए. एम के बाद तृतीय गोचर करेंगे। टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - गणेश जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग --नारंगी व हरा।
  • शुभ अंक --02 व 09।

वृष – बिजनेस में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की संभावना है। 11:43 ए. एम के बाद ऑफिस में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सात अन्न व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 09।

मिथुन - आज का दिन 11:43 ए. एम के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि में रहेंगे। व्यवसाय के लिए मंगलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

  • आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें। शिव उपासना करें।
  • शुभ रंग - सफेद व नीला।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

कर्क – चंद्रमा राशि स्वामी है। 11:43 ए. एम के बाद चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप बैंकिंग ,मोटर्स व पावर सेक्टर के शेयर में धन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

  • आज का उपाय - सप्त अन्न व तिल का दान श्रेयष्कर है।
  • शुभ रंग -हरा व पीला।
  • आज का शुभ अंक -01 व 03

सिंह - व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर खुश रहेंगे। 11:43 ए. एम के बाद मित्रों की सहायता से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें। मसूर का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग - नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक - 01 व 03।

कन्या - बुध व शुक्र मित्र हैं। 11:43 ए. एम के बाद चंद्रमा दशम रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे।आपके कार्य पद्धति में ही सफ़लता के सूत्र हैं। कॅरियर में सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।जाँब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें। उड़द व तिल का दान संकट से बचाएगा।
  • शुभ रंग-सफेद व नीला।
  • आज का शुभ अंक -02 व 09।

तुला- 11:43 ए. एम के बाद नवम चंद्रमा व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर आपको प्रयासरत करेंगे। कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक - 02 व 07।

वृश्चिक – जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने से चंद्र ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग - नारंगी व हरा।
  • शुभ अंक - 03 व 09।

धनु – जॉब में पद परिवर्तन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। चंद्रमा 11:43 ए. एम के बाद चंद्रमा सप्तम है। किसी नए बिजनेस डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

  • आज का उपाय - शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करने से भक्ति मिलेगी।
  • शुभ रंग - लाल व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 08।

मकर – जॉब पहले से बेहतर होगा। 11:43 ए. एम के बाद बिजनेस में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। लेकिन नए कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी व शुगर के पेशेंट सावधानी बरतें।

  • आज का उपाय – भगवान शिव की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक - 01 व 02।

कुंभ - शनि अनुकूल है। चंद्रमा 11:43 ए. एम के बाद चंद्रमा पंचम छात्रों को लाभ देंगे। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।
  • शुभ रंग - सफेद व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 08।

मीन - 11:43 ए. एम के बाद चंद्रमा चतुर्थ है। आप बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग व गुड़ का दान करें।

  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। माता -पिता का चरण स्पर्श करें।
  • शुभ अंक - 01 व 03।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article