राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 March 2025:आज इन लोगों पर बरसेगी शिव जी की कृपा, सफेद और लाल रंग करेंगे कमाल, देखें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 March 2025 (आज का राशिफल 6 मार्च 2025): आज का राशिफल आपके दिन को सफल और सकारात्मक बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है। ग्रहों की स्थिति आपके करियर, व्यवसाय, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। कुछ के लिए ये समय सफलता का है, वहीं कुछ जातकों को कार्यस्थल पर संयम बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। यहां पढ़ें 6 मार्च 2025 का राशिफल।

Image

Rashifal 6 March 2025

Aaj Ka Rashifal 6 March 2025 (आज का राशिफल 6 मार्च 2025): राशियों के आधार पर आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव और अवसर लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति किसी के लिए करियर में उन्नति तो किसी को व्यापार में लाभ दिला सकती है। वहीं, कुछ राशियों को धैर्य और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह की कृपा से सफलता के योग बन रहे हैं वहीं वृष राशि वालों को कार्यस्थल पर अच्छा माहौल मिलेग। मिथुन राशि के जातकों के लिए सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रह सकती है, जबकि कर्क राशि वालों को निवेश के मामलों में धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी। सिंह राशि के लिए व्यापार और करियर में शुभ संकेत रहेंगे वहीं कन्या राशि के जातकों को धन लाभ की संभावना है। हर राशि के लिए आज के दिन को शुभ बनाने के उपाय भी सुझाए गए हैं, जैसे मंत्र जाप, पूजा-पाठ और दान। अपने भाग्यशाली रंग और अंक को ध्यान में रखकर आप दिन को और भी लाभकारी बना सकते हैं। ऐसे में अधिक जानने के ल‍िए यहां पर देखें सुजीत जी महाराज के द्वारा आज का राशिफल 6 मार्च 2025।

Aaj Ka Rashifal 6 March 2025 (आज का राशिफल 6 मार्च 2025)

मेष - गुरु द्वितीय होकर स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 03 व 09।

वृष – चंद्रमा इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय में बड़े लाभ की संभावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें।

शुभ रंग - हरा व सफेद।

शुभ अंक - 05 व 08।

मिथुन - आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व आसमानी।

शुभ अंक - 05 व 08।

कर्क - चंद्रमा-गुरु एकादश मंगलमय हैं। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक - 05 व 09।

सिंह - राशि स्वामी सूर्य सप्तम व चंद्रमा-गुरु दशम हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तनाव से बचें।

आज का उपाय - हनुमान जी की करें।पिता व गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक - 03 व 09।

कन्या - आप ब्राइट स्टूडेंट हैं। चंद्रमा-गुरु एकसाथ भाग्य भाव में हैं। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।

आज का उपाय - भगवान विष्णु उपासना करें।पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व नीला।

आज का शुभ अंक - 04 व 05

तुला - पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा अष्टम है। शुक्र लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग - हरा व नीला।

आज का शुभ अंक - 04 व 07।

वृश्चिक – मंगल बिजनेस में सफलता देंगे। चंद्रमा-गुरु सप्तम है। फेमिली डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय - सूर्योपासना करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक - 03 व 06।

धनु - चंद्रमा-गुरु षष्ठम गोचर कर रहे हैं। आज जॉब में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।

शुभ रंग - सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक - 02 व 09।

मकर - चंद्रमा-गुरु चन्द्रमा व गुरु पंचम हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल का दान सहायक है।

शुभ अंक - नीला व हरा।

आज का शुभ अंक - 04 व 08।

कुंभ - चंद्रमा-गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय - शिवलिंग का गंगा जल व शहद से जलाभिषेक करें।

शुभ रंग -पीला व नीला।

आज का शुभ अंक - 04 व 07।

मीन - चंद्रमा-गुरु तृतीय जॉब में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव दे सकते हैं। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा।

आज का उपाय - प्रातःकाल गायत्री मंत्र का जप करें। अन्न व वस्त्र का दान सहायक है।

आज का शुभ अंक - 01 व 09।

शुभ रंग - पीला व गुलाबी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article