राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: देवशयनी एकादशी पर 5 राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की खास कृपा, हर काम में होंगे सफल

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: आज 6 जुलाई 2025, रविवार है। इस दिन देवशयनी एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास लग जाएगा। बता दें ग्रहों की चाल आज आपके जीवन में नए रंग भरने को तैयार है। आइए, इस शुभ दिन पर सितारों की दृष्टि से अपने भविष्य को जानें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें!

Image

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ साबित होगा। नौकरी व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। ऑफिस में विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वाले आज नौकरी में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अब जानें सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

मेष-इस राशि से द्वादश शनि, तृतीय गुरु व 04:02 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03

वृष-सायंकाल 04 बजकर 02 मिनट के बाद चन्द्रमा सप्तम व इस राशि से द्वितीय गुरु करियर के लिए शुभ हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। ऑफिस में विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -04 व 08

मिथुन- 04:02 pm के बाद वृश्चिक के चंद्रमा व इस राशि के सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला गोचर है। चन्द्रमा खष्ठम भाव में व गुरु इसी राशि में है। जॉब में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग -बैगनी व हरा। शुभ अंक -05 व 07

कर्क- बैंकिंग जॉब के करियर में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -02 व 09

सिंह- सूर्य मिथुन व चन्द्रमा 04:02 pm के बाद चतुर्थ भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सरकारी कार्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें। आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -04 व 06

कन्या- 04:02 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय व गुरु दशम हैं। आज का दिन बिजनेस प्रोमोशन के लिए बेहतर है। जॉब में पेंडिंग वर्क निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला, शुभ अंक -03 व 09

तुला--04:02 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय गोचर करके शुभ फल देंगे। शुक्र व बुध टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभान्वित करेंगे।जॉब में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस प्रगति बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। राहु की स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -02 व 09

वृश्चिक-चन्द्रमा 04:02 सायंकाल के बाद इसी राशि में रहेंगे। मंगल व राहु धन का आगमन कराएगा। गुरु- चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देंगे। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान बाहुक के पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -नीला व पीला। शुभ अंक -02 व 06

धनु--गुरु सप्तम व 04;02 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश रहकर घर में उन्नति देंगे। जॉब प्रमोशन से लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

मकर- शनि तृतीय तथा 04:02 pm के बाद चन्द्रमा एकादश है। जॉब में कुछ नवीन दायित्व पहले से बेहतर परिणाम देंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। किसी गुरु के सानिध्य से धार्मिक जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक -03 व 08

कुम्भ- पंचम गुरु, इस राशि से द्वितीय शनि तथा 04:02 सायंकाल के बाद सवा 02 दिन तक वृश्चिक के चन्द्रमा बहुत शुभ है। व्यवसाय बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -सफेद व आसमानी। शुभ अंक -01 व 03

मीन- इस राशि मे गोचर करत्ते शनि, चतुर्थ गुरु व 04:02 pm के बाद इस राशि से नवम चन्द्रमा व मिथुन के सूर्य करियर को लेकर मन खुश कर सकते हैं। जीवन को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में सुंदर भोजन का आनन्द उठाएंगे। लंबी यात्रा मन को रोमांचित कर सकती हैं। आज का उपाय -श्री सूक्तम पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक-01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article