Aaj Ka Rashifal 6 December 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक का जॉब में परिवर्तन के प्रयास के लिए अनुकूल समय है। वहीं कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में अब बेहतर परिणाम पाएंगे। कन्या राशि वालों को आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु व चन्द्रमा सफल करेगा। आज के दिन धनु राशि वालों को लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। कुंभ राशि के जातक को बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा मकर अर्थात दशम गोचर में है। जॉब में परिवर्तन के प्रयास के लिए अनुकूल समय है। आपका मन भावुक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय -व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
व्यवसाय की स्थिति अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। नवम चन्द्रमा लक के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। भावनाओं पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
मिथुन
द्वादश गुरु व अष्टम स्थान के चन्द्रमा का आशीर्वाद प्राप्त है। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील का सुंदर अवसर है। अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर शुगर को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 08
कर्क
चन्द्रमा सप्तम है। गुरु एकादश है। जॉब में अभी मन माफिक सफलता नहीं मिल रही है। व्यवसाय में अब बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
सिंह
चन्द्रमा खष्ठम रहेंगे।बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सप्तम शनि शुभ है। कुम्भ,मीन व कर्क राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।टीचर्स की एडवाइस लें।
आज का उपाय -सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 08
कन्या
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस में भी वर्क्स को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु व चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको लाल चोला व लड्डू अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक -04 व 07
तुला
चतुर्थ चन्द्रमा व वृष के गुरु गोचर से स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर,लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक
चन्द्रमा तृतीय व गुरु सप्तम होकर व्यवसाय के लिए शुभ है। धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। गुरु सप्तम मंगलकारी है।छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग -लाल व पीला ।
शुभ अंक -04 व 07
धनु
द्वितीय चन्द्रमा व खष्ठम गुरु मङ्गलमय है। परिवार संग धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय को और बेहतर करें। आर्थिक समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे ।इस कार्य को करने से स्वास् सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 08
मकर
इस राशि का चन्द्रमा,द्वितीय शनि जॉब को पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं।नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -भगवान शिव की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
चन्द्रमा इसी राशि से 12 वें भाव में व गुरु चतुर्थ गोचर करके जॉब के लिए शुभ फल दे रहा है। आप कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 07
मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा एकादश हैं। जॉब को नई दिशा दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता है। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है। प्रेम में क्रोध का परित्याग करें। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व आसमानी।
शुभ अंक-01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
