05 फरवरी 2025 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि में चन्द्रमा और शनि एकादश है। ये मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता दे सकता है तो वहीं, मिथुन राशि वालों के कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं है लेकिन कन्या राशि वालों के भाग्य में सफलता का योग है। जानें क्या कहता है आपका राशि भविष्य-
1) मेष
चन्द्रमा इसी राशि में व शनि एकादश हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। क्रोध से बचें। जाँब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज का उपाय - शिव उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 02 व 09
2) वृष
जाँब में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र द्वादश चन्द्रमा का लाभ लेंगे। वे अपने कॅरियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। गुरु इसी राशि में हैं। आज का उपाय - शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। शुभ अंक -02 व 03
3) मिथुन
चन्द्रमा एकादश व गुरु द्वादश हैं। बिजनेस में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। उड़द का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -01 व 03
4) कर्क
बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है क्योंकि शनि अष्टम हैं। कभी कभी प्रोमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। छात्र कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। चन्द्रमा दशम हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व कम्बल का दान अवश्य करें।गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 03
5) सिंह
आप जाँब में वर्क लोड को लेकर तनाव में रह सकते हैं। मङ्गल व सूर्य सपोर्टिंग है। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है। आज का उपाय - तिल व गुड़ का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ अंक -01 व 02। शुभ रंग - पीला व आसमानी
6) कन्या
जाँब को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। चन्द्रमा मेष व सूर्य मकर में हैं। अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। आज का उपाय -स्वास्थ्य लाभ के लिए मसूर का दान करें। शुभ अंक -01 व 06। शुभ रंग -पीला व लाल
7) तुला
शुक्र अनुकूल है। बिजनेस में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। चन्द्रमा सप्तम है। मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा।निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा। आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व हरा। शुभ अंक -05 व 07
8) वृश्चिक
मङ्गल व चन्द्रमा कॅरियर में प्रोग्रेस देंगे। जाँब में प्रोमोशन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग-सफेद व नारंगी। शुभ अंक -03 व 07
9) धनु
चंद्रमा पँचम छात्रों के लिए शुभ है। जाँब के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। कॅरियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी। आज का उपाय - धार्मिक पुस्तकों व गुड़ का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक - 04 व 06
10) मकर
करियर के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। चतुर्थ चन्द्रमा व पँचम गुरु शुभ है। मन में स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें।बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा ।आज का उपाय -विष्णु उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ अंक -03 व 05। शुभ रंग - नीला व हरा
11) कुम्भ
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। चन्द्रमा तृतीय व गुरु चतुर्थ गोचर में है। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें। किसी शिव मन्दिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 01 व 02
12) मीन
चन्द्रमा द्वितीय व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बना सकते हैं। करियर को लेकर खुश रहेंगे । छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे । जाँब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल का दान करें। वृक्षारोपण करते रहें। शुभ अंक - 01 व 02। आज का शुभ रंग - लाल व सफेद।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
