टीवी मसाला

पिता बनने वाले हैं Kundali Bhagya फेम Sanjay Ganggnani, पत्नी Poonam Ppreet ने अनोखे अंदाज में दी गुड न्यूज

Sanjay Gangnani Poonam Ppreet Announce Pregnancy: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य फेम संजय गगनानी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने गुड न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया है।

Image

Ssanjay Gaggnani-Poonam Preet

Sanjay Ganggnani Poonam Ppreet Announce Pregnancy: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर संजय गगनानी (Sanjay Ganggnani) इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन अब एक्टर ने सामने आकर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी का खुलासा किया है। संजय गगनानी की पत्नी पूनम प्रीत मां बनने वाली हैं। संजय और पूनम की शादी साल 2021 में हुई थी और अब कपल शादी के छह साल बाद माता पिता बनने वाली हैं। एक्टर अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पत्नी अपने दूसरे ट्राइमेस्टर के फाइनल दिनों में हैं और बिल्कुल ठीक है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक लेते ही पति के नाम का टैटू हटवाती दिखीं Sapna Choudhary? वीडियो हुआ वायरल

    संजय गगनानी ने जल्द बनने वाले हैं पिता

    संजय गगनानी ने ई-टाइम्स से खास बातचीत की है, जिसमें एक्टर ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी न्यूज का खुलासा किया हैा संजय ने बताया कि मार्च की शुरुआत में हमारे नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद है। उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, यह खुशी और भी ज्यादा महसूस होने लगी है। यह सोचकर बहुत अच्छा लगता है कि जल्द ही, एक साथ जीवन बिताने वाले दो लोगों के बीच एक ऐसा बच्चा आएगा, जो उनकी पूरी दुनिया बन जाएगा। हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 26/11 हमले की बरसी पर भावुक हुईं Priyanka Chopra, शहीदों को किया याद

      पिता बनने की खुशी पर संजय गगनानी का रिएक्शन

      इसके आगे संजय ने ये भी बताया कि उनका प्रेग्नेंसी न्यूज पर कैसा रिएक्शन था? एक्टर ने कहा, 'यह मेरी जिंदगी के सबसे इमोशनल पलों में से एक था। मेरा पहला रिएक्शन में अविश्वास, एक्साइटेड और कृतज्ञता... सब कुछ शामिल था। पूनम और मैंने वह पल एक साथ जिया, और मुझे याद है कि मैंने सोचा था कि अब हमारी जिंदगी बहुत ही खूबसूरत तरीके से बदलने वाली है। तब से, हमारी बातचीत, हमारे सपने और यहां तक कि हमारी छोटी-छोटी योजनाएं भी, हमारी जिंदगी के इस नए अध्याय के इर्द-गिर्द ही घूमती रही हैं।'

      पूनम प्रीत ने बताया अपना एक्सपीरियंस

      संजय के बाद पूनम प्रीत ने प्रेग्नेंसी पर अपना एक्सपीरियंस बताया कि उन्हें महसूस हो गया है कि प्रेग्नेंसी में बहुत सारा पेशेंश चाहिए होता है। वह अपने शरीर और इमोशन में काफी कुछ सामना कर रही हैं। पूनम ने कहा कि वह अपने शरीर की बात सुनने, अपनी स्पीड से आगे बढ़ने और पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हैं। जब भी वह यह सोचती हैं कि आखिरकार वह जल्द ही अपने बच्चों को बाहों में ले सकेंगी, तो बाकी सारे इमोशन्स खुशी में बदल जाते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article