टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काशवी के बाद अब परिवार ने भी फैमिली वीक को दिखाया ठेंगा! स्काउट ओपी के लिए आएगा ये यू-ट्यूबर

Bigg Boss 20 Latest news: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में जल्द ही फैमिली वीक शुरू होने वाला है। वहीं स्काउट को लेकर खबर आ रही है कि उनके लिए एक यू-ट्यूबर की एंट्री होगी।

Image

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में आएगा ये यू-ट्यूबर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest news: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम रोज ही नया रुख ले रही है, जिसने शो को भी दर्शकों के लिए दिलचस्प बना दिया है। 'बिग बॉस 20' अब धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं जल्द ही 'बिग बॉस 20' में फैमिली वीक भी होने वाला है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य या फिर दोस्त बिग बॉस के घर में कदम रखेंगे और कंटेस्टेंट्स को सही दिशा देंगे। 'बिग बॉस 20' के फैमिली वीक में आने से जहां पहले काशवी ने साफ मना कर दिया। वहीं अब माना जा रहा है कि स्काउट ओपी का परिवार भी 'बिग बॉस 20' की फैमिली वीक का हिस्सा नहीं बनेगा। उनकी जगह शो में एक यू-ट्यूबर की एंट्री होगी, जो स्काउट ओपी को सपोर्ट करते दिखाई देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'काशवी फरारी और लव...', Scout OP की घटिया बात पर बौखलाईं Kaashvi, चिढ़कर लाइव स्ट्रीमिंग की बंद

'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी (Scout OP) के लिए फैमिली वीक में कदम रखने वाले कोई और नहीं बल्कि यू-ट्यूबर और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके वंशज सिंह हैं। वंशज सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ये ऐलान किया है कि वह स्काउट ओपी के लिए 'बिग बॉस 20' के फैमिली वीक में नजर आएंगे। वंशज सिंह ने ट्वीट में लिखा, "मैं फैमिली वीक में स्काउट ओपी के लिए जा रहा हूं। मेरे लिए कुछ प्वॉइंटर्स हैं आपके पास?" बता दें कि वंशज सिंह और स्काउट ओपी एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं। वंशज सिंह को बहुत बार स्काउट ओपी को सपोर्ट करते हुए भी देखा जा चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज द्वारा लव गिल से हुई तुलना पर भड़कीं Priyanka Jagga, बोलीं 'वो तेरी जैसी थी...'

काशवी हीरानंदानी ने क्यों दिखाया 'बिग बॉस 20' को ठेंगा?

'बिग बॉस 20' काशवी हीरानंदानी ने 'बिग बॉस 20' के बारे में लाइव स्ट्रीम में बात की। उन्होंने फैमिली वीक को लेकर कहा कि वह किसी नए विवाद या परेशानी में नहीं पड़ना चाहती हैं, इसी वजह से उन्होंने बिग बॉस 20 के फैमिली वीक में जाने से इंकार कर दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article