VP Singh Motivational Quotes in Hindi: भारतीय राजनीति में विश्वनाथ प्रताप सिंह यानी वीपी सिंह की आज पुण्य तिथि है। साल 2008 में आज ही के दिन उन्होंने इश दुनिया को अलविदा कहा था। मांडा रियासत के राजसी परिवार से आने के बावजूद उन्होंने सत्ता, संपत्ति और पद के मोह को लेकर जो रुख अपनाया, वह उन्हें बाकी नेताओं से अलग खड़ा करता है। सियासत के शोर के बीच भी एक संवेदनशील और विचारशील इंसान खुद को कैसे जिंदा रख सकता है, वीपी सिंह इसकी मिसाल थे।
वीपी सिंह के विचार अक्सर सत्ता के नियमों, सामाजिक न्याय और खुद के भीतर झांकने की बात करते हैं। आइए पढ़ते है उनके व्यक्तित्व और विचारों की झलक दिखाने वाले उनके ये 10 प्रेरक विचार:
1. अधिकारों की हिस्सेदारी के बिना न्याय अधूरा है: व्यवस्था और सत्ता में हर वर्ग की वास्तविक भागीदारी के बिना समान समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
2. कुर्सी का मोह छोड़ने की ताकत ही असली आजादी है: पद और ताकत से चिपके रहने के बजाय जरूरत पड़ने पर उन्हें छोड़ देने का साहस इंसान को भीतर से मजबूत बनाता है।
3. नतीजों की जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए: नेतृत्व का मतलब केवल आदेश देना नहीं, बल्कि अपने फैसलों और हालात की जवाबदेही स्वीकार करना भी है।
4. सत्ता के शोर में भी अपना विवेक जिंदा रखें: राजनीति और भीड़ के बीच वही इंसान टिक पाता है जो सही और गलत का फैसला अपने विवेक से करता है।
5. बड़ा बदलाव अक्सर अकेले खड़े होने की हिम्मत से शुरू होता है: जब हर तरफ समझौतों की आवाज हो, तब अपने सिद्धांतों पर डटे रहना सबसे कठिन और बड़ा कदम होता है।
6. संपत्ति और विरासत से ऊपर जनहित का मूल्य है: जो कुछ भी आपके पास है, यदि वह समाज के काम आ सके तो वही उसकी सबसे बड़ी सार्थकता है।
7. कठिन दौर इंसान के भीतर की असली ताकत दिखाता है: बीमारी, संकट या हार के समय इंसान का धैर्य और आत्मसम्मान ही उसकी असली पहचान तय करता है।
8. सवाल पूछना लोकतंत्र और समाज की सेहत के लिए जरूरी है: जहां सवाल थम जाते हैं, वहीं व्यवस्था जड़ होने लगती है।
9. शब्द और कला भीतर की बेचैनी को संभालने का सहारा बनते हैं: जब बाहर के रास्ते बंद दिखें, तब कविता, रंग और विचार इंसान को खुद से जोड़े रखते हैं।
10. मंजिलें कभी खत्म नहीं होतीं, हर पड़ाव के आगे नया रास्ता खुलता है: जीवन में किसी एक मुकाम पर ठहर जाने के बजाय आगे बढ़ते रहना और सीखते रहना ही असली यात्रा है।
वीपी सिंह के इन विचारों को आप भी अपने जीवन में उतार सकते हैं। ये विचार आपको भीड़ से अलग बनाने के साथ ही अंदर से एक मजबूत इंसान भी बना सकते हैं।
